Reliance AGM 2022: 5G फोन से लेकर Jio Laptop तक हो सकते हैं लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 29 Aug 2022 01:25 PM IST
सार

JioBook को भारत मानक ब्यूरो की वेबसाइट पर भी देखा गया है। इसके अलावा JioBook को बेंचमार्क साइट Geekbench पर भी देखा गया है। JioBook की कीमत 30,000 रुपये के करीब हो सकती है।

Reliance AGM 2022 Jio 5G smartphone to Jiobook LAPTOP ALL ANNOUNCEMENTS WE CAN EXPECT
Reliance AGM 2022 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की आज 45वीं वार्षिक आम बैठक (AGM 2022) होने वाली है। AGM 2022 की शुरुआत 2 बजे से होने वाली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसी AGM में 2016 में जियो की लॉन्चिंग हुई थी और आज की इस बैठक में भी कई बड़े एलान की उम्मीद की जा रही है। रिलायंस AGM 2022 का लाइव प्रसारण जियो के यूट्यूब चैनल के अलावा सोशल मीडिया हैंडल पर भी होगा।

    Jio 5G पर हैं सबकी नजरें

    रिलायंस की इस बैठक में सबकी नजरें Jio 5G की लॉन्चिंग पर ही हैं। 5जी को लेकर रिलायंस जियो पिछले दो साल से टेस्टिंग कर रहा है। कई बार कंपनी ने यहां तक कह दिया है कि 5जी लॉन्च को लेकर सिर्फ सरकार के आदेश का इंतजार कर रही है। हाल ही में जियो ने कहा था कि वह Jio 5G की लॉन्चिंग के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाएगा। अब आज के इवेंट को लेकर उम्मीद की जा रही है कि Jio 5G की लॉन्चिंग की घोषणा आज हो जाएगी और सर्विस की शुरुआत अक्तूबर से होगी।

    Jio 5G फोन

    AGM 2022 में जियो के पहले 5जी फोन की लॉन्चिंग की भी उम्मीद की जा रही है। जियो के 5जी फोन के कुछ फीचर्स भी पहले सामने आ चुके हैं, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि जियो के 5जी फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है, जिसमें 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। फोन में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है।

    Jio Laptop

    जियो के लैपटॉप की चर्चा पिछले दो साल से अधिक समय से हो रही है। प्रत्येक कुछ महीने में Jio Laptop की खबर आती है और फिर दब जाती है। ऐसे में आज कंपनी का बड़ा इवेंट है तो फिर से Jio Laptop की लॉन्चिंग की उम्मीद जग गई है। जियो के पहले लैपटॉप को JioBook कहा जा रहा है। JioBook को भारत मानक ब्यूरो की वेबसाइट पर भी देखा गया है। इसके अलावा JioBook को बेंचमार्क साइट Geekbench पर भी देखा गया है। JioBook की कीमत 30,000 रुपये के करीब हो सकती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें