रेडमी नोट 17 प्रो सीरीज भारत में लॉन्च: 10,000mAh की बाहुबली बैटरी और 3500 निट्स ब्राइटनेस से लैस, जानें कीमत
रेडमी नोट 17 प्रो सीरीज भारत में लॉन्च हो गई है। नए फोन में 3500 निट्स डिस्प्ले, 9000mAh और 10000mAh तक की बैटरी और दमदार चिपसेट मिलते हैं। फोन की शुरुआती कीमत 36,999 रुपये से तय की गई है। जानें दोनों मॉडल में क्या है खास।

विस्तार
Redmi Note 17 Pro and 17 Pro Max Launched:
शाओमी ने भारत में अपने रेडमी ब्रांड के तहत नोट 17 प्रो सीरीज पेश कर दी है। कंपनी ने इस सीरीज में रेडमी नोट 17 प्रो 5जी और रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स 5जी लॉन्च किए हैं। दोनों फोन स्टैंडर्ड रेडमी नोट 17 से ऊपर रखे गए हैं और बड़ी बैटरी, हाई-ब्राइटनेस डिस्प्ले और दमदार हार्डवेयर के साथ आते हैं।
कितनी है कीमत?
रेडमी नोट 17 प्रो 5जी को दो वेरिएंट में उतारा गया है। इसके 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 36,999 रुपये है, जबकि 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट 39,999 रुपये में मिलेगा। चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने पर कंपनी 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है।
वहीं, रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स 5जी के 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 49,999 रुपये है। इसका 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट 54,999 रुपये का है। इस फोन पर चुनिंदा कार्ड के साथ 5,000 रुपये तक की बैंक छूट मिल रही है।
3500 निट्स की चमक वाला डिस्प्ले
दोनों स्मार्टफोन में 6.83 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1.5के रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 12-बिट कलर सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स तक है, ऐसे में तेज धूप में भी डिस्प्ले देखने में आसानी हो सकती है।
प्रोसेसर में है अंतर
रेडमी नोट 17 प्रो 5जी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन 4 चिपसेट दिया गया है। दूसरी ओर, प्रो मैक्स मॉडल में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 प्रोसेसर मिलता है। दोनों फोन के रियर पैनल पर 50 मेगापिक्सल का एआई कैमरा दिया गया है। हालांकि, प्रो मैक्स मॉडल वीडियो रिकॉर्डिंग और डिजिटल जूम के मामले में ज्यादा क्षमताएं लेकर आता है।
10,000mAh तक की बैटरी
बैटरी की बात करें तो रेडमी नोट 17 प्रो 5जी में 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। वहीं, प्रो मैक्स मॉडल में 10,000mAh की बैटरी मिलती है। यानी लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए दोनों डिवाइस खास हो सकते हैं। प्रो मैक्स के डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की सुरक्षा भी दी गई है।
पानी और धूल से सुरक्षा
दोनों स्मार्टफोन में आईपी66, आईपी68, आईपी69 और आईपी69के रेटिंग दी गई है। कंपनी चार साल के ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। इससे फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को फायदा मिल सकता है।
- स्मार्टफोन की दुनिया में नया रिकॉर्ड: आईकू 16 में पहली बार मिलेगा 2K डिस्प्ले और 165Hz रिफ्रेश रेट, जानिए कीमत
- ट्राई की चौखट पहुंचा वीआई बनाम एयरटेल-जियो का मामला: क्या है एमएनपी से जुड़ा विवाद? विस्तार से समझें
- 'अमीर बना रहे डेटा सेंटर': जेन्सन हुआंग को भरे मंच पर आया ट्रंप का कॉल, कहा- रोबोट दुनिया पर कब्जा नहीं करेंगे
- एआई मचा सकता है तबाही: गूगल डीपमाइंड के रिसर्चर ने छोड़ी नौकरी, ट्रंप ने कहा- एआई से खतरा महज अफवाह