Cyber Attack: अमेरिका में बड़ा रैनसमवेयर अटैक, पुलिस विभाग की वेबसाइट भी पड़ी ठप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटनप्रदीप पाण्डेय
Thu, 04 May 2023 11:01 AM IST
सार

अमेरिकी शहर डलास में एक साथ कई रैंसमवेयर अटैक किए गए हैं। इस साइबर अटैक में कई सरकारी विभाग की वेबसाइट को निशाना बनाया गया है। इस हमले में जिन कंप्यूटर सर्वरों को निशाना बनाया गया है उसमें पुलिस विभाग की साइट भी शामिल है। इस अटैक के बाद डलास पुलिस विभाग की वेबसाइठ ऑफलाइन हो गई है।

Ransomware attack on US Dallas city many servers down including police website
cyber attack - फोटो : pixabay

    विस्तार

    अमेरिकी शहर डलास में एक साथ कई रैंसमवेयर अटैक किए गए हैं। इस साइबर अटैक में कई सरकारी विभाग की वेबसाइट को निशाना बनाया गया है। इस हमले में जिन कंप्यूटर सर्वरों को निशाना बनाया गया है उसमें पुलिस विभाग की साइट भी शामिल है।

    इस अटैक के बाद डलास पुलिस विभाग की वेबसाइट ऑफलाइन हो गई है। सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक डलास पुलिस विभाग की वेबसाइट भले ही ऑफलाइन है, लेकिन अब तक शहर के लोगों को जरूरी सेवाएं देने वाली साइट पर इस अटैक का सीमित प्रभाव है।

    शहर के अधिकारियों ने पुष्टि की कि कई सर्वर रैनसमवेयर के चपेट में अभी भी हैं। अटैक के बाद अधिकारी शहर के कंप्यूटर सिस्टम से मैलवेयर के फैलाने के प्रयास को रोकने के लिए काम कर रहे हैं। इसके अलावा अन्य सर्वर को रीस्टोर करने पर भी काम चल रहा है। इस अटैक के बाद डलास के कई सरकारी विभाग के सर्वर भी डाउन हैं। डलास के कोर्ट का भी काम ठप पड़ा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें