Ram Mandir: 'नरेंद्र मोदी' यूट्यूब चैनल ने बनाया नया बेंचमार्क, बना सबसे ज्यादा लाइव देखे जाने का रिकॉर्ड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 23 Jan 2024 11:19 AM IST
सार

नरेंद्र मोदी चैनल पर राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लाइव टेलीकास्ट किया गया था जिसे 9 मिलियन यानी 90 लाख से अधिक लोगों ने लाइव देखा है। यह YouTube के किसी चैनल पर लाइव स्ट्रीम देखे जाने का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
Ram Mandir Pran Pratishtha by Narendra Modi becomes YouTube most watched livestream
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

    विस्तार

    अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा ने कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चैनल ने भी एक रिकॉर्ड तोड़ा है। नरेंद्र मोदी चैनल लाइव स्ट्रीम के दौरान दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला यूट्यूब चैनल बन गया है। नरेंद्र मोदी चैनल पर राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लाइव टेलीकास्ट किया गया था जिसे 9 मिलियन यानी 90 लाख से अधिक लोगों ने लाइव देखा है। यह YouTube के किसी चैनल पर लाइव स्ट्रीम देखे जाने का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

    नरेंद्र मोदी चैनल पर राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को ‘PM Modi LIVE | Ayodhya Ram Mandir LIVE | Shri Ram Lalla Pran Pratishtha’ and ‘Shri Ram Lalla Pran Pratishtha LIVE के टाइटल के साथ लाइव किया गया था।

    विज्ञापन

    नरेंद्र मोदी चैनल पर हुए इस लाइव को अभी तक कुल 1 करोड़ व्यूज मिले हैं। इससे पहले लाइव स्ट्रीम को सबसे ज्यादा देखे जाने का रिकॉर्ड Chandrayaan-3 soft landing का था जिसे इसरो के चैनल पर करीब 80 लाख से अधिक लोगों ने लाइव देखा था। तीसरे नंबर पर FIFA World Cup 2023 का मैच और चौथे पर Apple launch इवेंट है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें