भारत में पोर्न बैन का सच: प्रतिबंध के बावजूद भारत में खूब देखी जा रही अश्लील फिल्में, 39% ट्रैफिक अकेले दिल्ली से

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 20 Jul 2021 12:29 PM IST
सार

पोर्न वेबसाइट पर भारत से सबसे ज्यादा ट्रैफिक दिल्ली से ही आता है। 2018 की Pronhub की एक रिपोर्ट में कहा गया था दिल्ली से सबसे ज्यादा यानी 39 फीसदी ट्रैफिक है।

विज्ञापन
pornographic content assumption in India rise rapidly after banned Raj Kundra arrested adult Films Case
अश्लील फिल्में - फोटो : iStock

    विस्तार

    भारत में आधिकारिक तौर पर पोर्न बैन है। पोर्न की कुछ नामी वेबसाइट भारत में ओपन नहीं की जा सकतीं, लेकिन देश में पोर्न खूब देखा जा रहा है। अचानक से भारत में पोर्न बैन की चर्चा इसलिए होने लगी है क्योंकि बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्न फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी इस बात का प्रमाण दे रही है कि भारत में भी अमेरिका की तरह पोर्न इंडस्ट्री तेजी से फल-फूल रही है और इसमें बड़े-बड़े बिजनेसमैन निवेश करने लगे हैं। आइए भारत में पोर्न मार्केट पर एक नजर डालते हैं...

    पोर्न देखने में दिल्ली टॉप पर

    देश की राजधानी दिल्ली पोर्न देखने के मामले में टॉप पर है। प्रतिबंध के बावजूद भारत में पोर्न फिल्में जमकर देखी जाती हैं। इसका प्रमाण यह है कि पोर्न वेबसाइट पर भारत से सबसे ज्यादा ट्रैफिक दिल्ली से ही आता है। 2018 की Pronhub की एक रिपोर्ट में कहा गया था दिल्ली से सबसे ज्यादा यानी 39 फीसदी ट्रैफिक है। इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि भारतीय यूजर्स पोर्न वेबसाइट पर औसतन 8 मिनट 23 सेकेंड का वक्त बिताता है। दिल्ली के लोगों का पोर्न देखने का एवरेज 9 मिनट 29 सेकेंड है, जबकि ग्लोबली यह एवरेज 10 मिनट 13 सेकेंड का है।

    विज्ञापन

    भारत में पोर्न देखने वाले यूजर्स खास कीवर्ड भी सर्च करते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में पोर्न वेबसाइट पर जो कीवर्ड सबसे ज्यादा सर्च किए जाते हैं उनमें इंडियन भाभी देवर, देसी, वाइफ हसबैंड, इंडियन कॉलेज, इंडियन भाभी देवर, इंडियन, इंडियन टीचर विद हिंदी आदि शामिल हैं। इन्हीं कीवर्ड से आप भारत में पोर्न मार्केट की मांग का अंदाजा लगा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बैन के बाद लोग कैसे देखते हैं पोर्न?

    यहां सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब देश में पोर्न बैन है तो लोग आखिर देखते कैसे हैं? आपको बता दें कि यहां भी उसी टेक्निक का इस्तेमाल होता है जिसका इस्तेमाल टोरेंट साइट में होता है। सरकार के आदेश के बाद सभी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने नेटवर्क पर पोर्न साइट्स को बैन कर दिया है लेकिन यूजर्स इसे मिरर डोमेन यानी यूआरएल में थोड़े बदलाव के साथ देख रहे हैं।

    उदाहरण के तौर यदि किसी पोर्न साइट का डोमेन .com है तो यूजर्स उसे .net पर देख लेते हैं। इस डोमेन पर भी वही कंटेंट मिलते हैं जो मेन डोमेन पर होते हैं। आपको बता दें कि पिछले साल लॉकडाउन के दौरान अप्रैल में भारत में पोर्न साइट के ट्रैफिक में 95 फीसदा का इजाफा देखा गया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें