10,000 एमएएच बैटरी वाला नया 5जी फोन: 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग, 6.83 इंच एमोलेड डिस्प्ले, जानें क्यों है खास?

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 13 Sep 2026 01:27 PM IST
सार

पोको ने हाल ही में भारतीय बाजार में 10,000 एमएएच की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी वाला एक्स8 पावर 5जी स्मार्टफोन पेश किया है। 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग, शानदार एमोलेड डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस यह फोन आकर्षक छूट के साथ उपलब्ध है। फोन पर कूपन, एक्सचेंज और ईएमआई जैसे ऑफर भी मिल रहे हैं।

विज्ञापन
poco x8 power 5g 10000mah battery 100w charging price offer battery camera specifications
POCO X8 Power 5G - फोटो : पोको

    विस्तार

    अगर आपका बजट 35 हजार रुपये के आसपास है और आप बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन खरीदना चाहते हैं, तो पोको एक्स8 पावर 5जी (Poco X8 Power 5G) एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000एमएएच की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। इसके साथ 100वॉट फास्ट चार्जिंग भी दी गई है। फोन में 8 जीबी तक रैम, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 1.5के एमोलेड डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी हैं। बड़ी स्क्रीन और दमदार बैटरी के कारण यह फोन गेमिंग और वीडियो देखने वालों को भी पसंद आ सकता है। आइए विस्तार से फोन के स्पेसिफिकेशन पर नजर डालते हैं।

    स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 8 जीबी रैम

    परफॉर्मेंस के लिए फोन में 4एनएम क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8 जीबी तक एलपीडीडीआर5एक्स रैम मिलती है। स्टोरेज की बात करें तो फोन में 256 जीबी तक यूएफएस 4.1 इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह कॉन्फिगरेशन रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए भी उपयोगी हो सकता है।

    विज्ञापन

    10,000एमएएच की बड़ी बैटरी

    फोन की सबसे खास बात इसकी 10,000एमएएच सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। इतनी बड़ी बैटरी के कारण फोन लंबे समय तक चलने का दावा करता है। चार्जिंग के लिए इसमें 100वॉट हाइपरचार्ज फास्ट वायर्ड चार्जिंग दी गई है। फोन 27वॉट वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसका इस्तेमाल दूसरे डिवाइस को चार्ज करने के लिए किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    6.83 इंच का बड़ा एमोलेड डिस्प्ले

    पोको एक्स8 पावर 5जी में 6.83 इंच का 1.5के एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इससे स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव ज्यादा स्मूद हो सकता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 दिया गया है।

    एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड हाइपरओएस 3

    सॉफ्टवेयर की बात करें तो पोको एक्स8 पावर 5जी एंड्रॉयड 16 पर आधारित शाओमी हाइपरओएस 3 पर चलता है। कंपनी फोन के लिए चार बड़े ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड देने का वादा कर रही है। इसका मतलब है कि फोन को आने वाले समय में कई सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की उम्मीद है।

    कैमरा सेटअप कैसा है?

    फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन यानी ओआईएस के साथ 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा मिलता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    कितनी है पोको एक्स8 पावर 5जी की कीमत?

    पोको एक्स8 पावर 5जी को फ्लिपकार्ट पर 35,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। यह कीमत बिना बैंक ऑफर के बताई गई है। फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल पर 55 फीसदी तक की छूट मिल रही है। वहीं, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल पर 54 फीसदी तक की छूट का दावा किया गया है। कंपनी 2,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी दे रही है। कूपन लगाने के बाद फोन की कीमत 32,299 रुपये तक आ सकती है।

    एक्सचेंज पर कितनी बचत होगी?

    पुराना फोन एक्सचेंज करने पर ग्राहक को अतिरिक्त फायदा मिल सकता है। एक्सचेंज के तहत 34,700 रुपये तक का बोनस मिलने की बात कही गई है। हालांकि, एक्सचेंज में मिलने वाली वास्तविक राशि पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी। इसलिए हर ग्राहक को मिलने वाला डिस्काउंट अलग हो सकता है।

    नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प

    जो ग्राहक एक साथ पूरी रकम नहीं देना चाहते, उनके लिए नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी दिया जा रहा है। फोन को 12 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई पर 2,833 रुपये प्रति महीने में खरीदा जा सकता है। इसमें एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक जैसे विकल्प शामिल हैं। ईएमआई की सुविधा संबंधित कार्ड और ऑफर की शर्तों पर निर्भर करेगी।

    किसके लिए सही है यह फोन?

    पोको एक्स8 पावर 5जी उन लोगों के लिए दिलचस्प विकल्प हो सकता है, जिन्हें बड़ी बैटरी, तेज चार्जिंग और बड़ी हाई-रिफ्रेश-रेट स्क्रीन चाहिए। 10,000 एमएएच बैटरी और 100 वॉट चार्जिंग इसकी सबसे बड़ी खूबियों में शामिल हैं। यह फोन उन लोगों के लिए एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है जो फोन से हैवी गेमिंग करना चाहते हैं। हालांकि, खरीदने से पहले कीमत, एक्सचेंज वैल्यू और उपलब्ध ऑफर को जरूर जांचना चाहिए, क्योंकि ये अलग-अलग ग्राहकों के लिए बदल सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें