Xiaomi के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची Philips, लगाया पेटेंट उल्लंघन का आरोप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 02 Dec 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
Philips filled a complain in Delhi High Court against Xiaomi to stop Selling Phones That Infringe Its Patents
Philips Vs Xiaomi - फोटो : Amar Ujala

    इलेक्ट्रॉनिक कंपनी फिलिप्स (Philips) ने चाईनीज मोबाइल कंपनी शाओमी (Xiaomi) पर पेटेंट के उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। फिलिप्स ने इस संबंध में दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। फिलिप्स ने कोर्ट में दी अर्जी में कहा है कि शाओमी उसके पेटेंट का उल्लंघन कर रही है। फिलिप्स ने शाओमी के उन सभी स्मार्टफोन की भारत में बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है जिनमें फिलिप्स के पेटेंट का उल्लंघन हुआ है।

    क्या है मामला?

    अभी तक सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक शाओमी ने फिलिप्स के UMTS इनहैंसमेंट (HSPA, HSPA+) पेटेंट का उल्लंघन किया है जिसे लेकर फिलिप्स ने शाओमी के कुछ स्मार्टफोन की बिक्री, एसेंबलिंग, थर्ट पार्टी वेबसाइट के जरिए बिक्री और आयात (इंपोर्ट) पर रोक लगाने की गुहार लगाई है।

    विज्ञापन

    फिलिप्स ने कोर्ट में कहा है कि शाओमी अपने स्मार्टफोन के कुछ मॉडल में यूनिवर्सल मोबाइल टेलीकम्यूनिकेशन सर्विस यानी UTMS इनहैंसमेंट (HSPA, HSPA+) और LTE टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही, जबकि पेटेंट के मुताबिक इन टेक्नोलॉजी पर उसका अधिकार है। ऐसे में शाओमी पेटेंट का उल्लंघन कर रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    शाओमी ने इस मामले पर आधिकारिक तौर पर खबर लिखे जाने तक कोई बयान जारी नहीं किया है। बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट ने शाओमी और फिलिप्स को अपने भारतीय बैंक अकाउंट में 1,000 करोड़ रुपये बैलेंस रखने का आदेश भी दिया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें