इंसान तो इंसान रोबोट भी गलत बोले तो लगता है बुरा!

हतोत्साहित कर देने वाली बातें ‘जैसे आप खराब खिलाड़ी हैं’ रोबोट भी कहें तो लोगों को बुरा लग सकता है। रोबोट एंड ह्यूमन इंटरएक्टिव कम्युनिकेशन (आरओ-एमएएन) पर आईईईई इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में प्रस्तुत अध्ययन में यह बात सामने आई।
इसके मुताबिक, 40 लोगों ने इस अध्ययन मे हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने ह्यूमनॉइड रोबोट के साथ गेम खेला। पाया गया कि जब मशीन ने ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया तो लोग हतोत्साहित हो गए। लोगों ने माना कि उन्हें रोबोट की बातें बुरी लगीं।