Paytm मॉल रिपब्लिक डे सेल, स्मार्टफोन पर 10,000 रुपये तक का कैशबैक

अमेजॉन, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील समेत कई ई-कॉमर्स साइट पर रिपब्लिक डे सेल चल रही है, वहीं Paytm मॉल ने भी बुधवार को अपने सेल की धमाकेदार शुरुआत की है। पेटीएम मॉल की यह सेल 24 जनवरी से 29 जनवरी तक चलेगी। इस दौरान स्मार्टफोन पर 10 हजार रुपये तक का कैशबैक और लैपटॉप पर 20 हजार रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। तो आइए जानते हैं इस के सभी ऑफर्स के बारे में।
पेटीएम मॉल की रिपब्लिक डे सेल में इन स्मार्टफोन पर मिल रही भारी छूट

इस सेल में जिन स्मार्टफोन पर भारी छूट मिल रही है उनमें iPhone X, iPhone 8 Plus, Vivo V7+ शामिल हैं। इसके अलावा Apple, वीवो, शाओमी, ओप्पो, लेनोवो, मोटोरोला और सैमसंग जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन और प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट मिल रही है।
इस सेल में iPhone X का 64GB वाला वेरियंट कैशबैक के साथ 83,899 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी कीमत 89,000 रुपये है। वहीं आईफोन X का 256GB वाला मॉडल कैशबैक 98,000 रुपये में मिलेगा, जबकि इसकी कीमत 1,02,000 रुपये है। इसके अलावा आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस को भी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। कैशबैक के लिए प्रोडक्ट के नीचे दिए गए प्रोमो कोड का इस्तेमाल करें।