Paytm Mall डाटा लीक की रिपोर्ट निकली झूठी, जिसने दावे किए थे, उसी ने अब कहा- नहीं हुआ कोई साइबर अटैक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 01 Aug 2022 11:52 AM IST
सार

यदि किसी यूजर्स का डाटा पेटीएम मॉल डाटा लीक में शामिल है या नहीं, वो इस साइट के जरिए पता लगा सकता है।

विज्ञापन
Paytm Mall data breach claim retracted by source platform useers data absolutely safe
paytm mall - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    पिछले सप्ताह Have I Been Pwned वेबसाइट ने पेटीएम मॉल के 34 लाख यूजर्स के डाटा लीक की रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पेटीएम मॉल पर 2020 में साइबर अटैक हुआ था और यह डाटा उसी दौरान लीक हुआ था। साइट ने यह भी दावा किया था कि पेटीएम मॉल के यूजर्स के लीक डाटा की बिक्री हैकर्स फोरम पर हो रही है।

    अपडेट:

    अब Have I Been Pwned ने अपने दावे को वापस ले लिया है। Have I Been Pwned के फाउंडर ट्रॉय हंट ने ट्वीट करके कहा है कि पेटीएम मॉल का डाटा लीक नहीं हुआ है। जिस डाटा लीक को लेकर रिपोर्ट दी गई थी उसका पेटीएम मॉल से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पेटीएम से बातचीत के बाद डाटा की प्रामाणिकता की बात हुई जिसमें दावा झूठा निकला।

    विज्ञापन

    Paytm Mall पर बड़े साइबर अटैक की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक Paytm Mall पर हुए इस साइबर अटैक में 34 लाख लोगों की निजी जानकारी लीक हुई है। यह साइबर अटैक 2022 में हुआ था, हालांकि कंपनी ने इस तरह की किसी भी हैकिंग से साफ इनकार कर दिया है। Have I Been Pwned वेबसाइट ने इस डाटा लीक की पुष्टि की है। बता दें कि यह वेबसाइट लोगों को बताती है कि वे हैकिंग के शिकार हुए हैं या नहीं, किसी डाटा लीक उनका डाटा शामिल है या नहीं?

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पेटीएम मॉल के प्रवक्ता का कहना है कि यूजर्स का डाटा सुरक्षित है और 2020 में डाटा लीक के दावे झूठे हैं। डाटा लीक की जानकारी को Have I Been Pwned प्लेटफॉर्म पर गलत तरीके से अपलोड किया गया है। हम मामले को सुलझाने के लिए फायरफॉक्स और प्लेटफॉर्म से लगातार संपर्क में हैं।

    Firefox Monitor ने भी एक लिंक जारी किया है जिससे यूजर्स Paytm Mall के डाटा लीक की जानकारी हासिल कर सकते हैं। यदि किसी यूजर्स का डाटा पेटीएम मॉल डाटा लीक में शामिल है या नहीं, वो इस साइट के जरिए पता लगा सकता है।

    इस डाटा लीक में यूजर्स की ई-मेल आईडी से लेकर फोन नंबर, घर का पता, जन्म तारीख, आय की स्थिति और आखिरी शॉपिंग तक की जानकारी शामिल है। Troy Hunt ने इस लीक के बारे में ट्वीट करके जानकारी दी है। हंट ने ही Have I Been Pwned की रिपोर्ट तैयार की है।

    यदि आपको भी संदेह है कि पेटीएम मॉल के 34 लाख डाटा लीक में आपका भी डाटा शामिल है तो आप Firefox Monitor या https://haveibeenpwned.com/ पर जाकर सर्च बार में अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी डालकर चेक कर सकते हैं।

    साइबर सिक्योरिटी फर्म Cyble ने भी 2020 में इस डाटा लीक की पुष्टि की थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि हैकर ने डाटा के बदले 10 ETH (उस दौरान करीब 3.12 लाख रुपये और आज करीब 12.3 लाख रुपये) की मांग की थी। Ethereum की कीमत भारत में 27 जुलाई को करीब 1,23,000 रुपये है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें