Burj khalifa: स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तानियों की हुई फजीहत, बुर्ज खलीफा पर नहीं दिखा झंडा, वीडियो वायरल
इस पूरे मामले को एक महिला ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विस्तार
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान 14 अगस्त यानी आज अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, लेकिन पाकिस्तान के साथ दुबई में बड़ी फजीहत हो गई है। दरअसल, दुबई में मौजूद पाकिस्तानियों को उम्मीद थी कि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत यानी बुर्ज खलीफा में उनका झंडा फहराया जाएगा। लेकिन उनके साथ इंटरनेशनल फजीहत हो गई। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। लोग सोशल मीडिया पर इस वीडियो शेयर कर पाकिस्तान का मजाक बना रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार, सैकड़ों पाकिस्तानी बुर्ज खलीफा के पास इस उम्मीद में इंतजार कर रहे थे कि उनके देश (पाकिस्तान) का झंडा बुर्ज खलीफा पर डिस्प्ले किया जाएगा। लेकिन जब आधी रात के बाद भी पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज बुर्ज खलीफा पर नहीं दिखाया गया तो वहां मौजूद पाकिस्तानियों की फजीहत हो गई। इस पूरे मामले को एक महिला ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तान का झंडा नहीं फहराने के बाद यहां मौजूद सैकड़ों लोग नाराज हो गए और अपने देश के लिए समर्थन दिखाते हुए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जमकर शेयर किया जा रहा है।
- Burj khalifa: स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तानियों की हुई फजीहत, बुर्ज खलीफा पर नहीं दिखा झंडा, वीडियो वायरल
- Threads app: नहीं चला इंस्टाग्राम के थ्रेड्स का जादू, एक महीने में ही 79% कम हुए यूजर्स
- वाई-फाई 7 और सोनी IMX890 सेंसर कैमरे के साथ लॉन्च होगा OnePlus Ace 2 Pro, जानें सभी फीचर्स
- स्वतंत्रता दिवस के लिए सबसे शानदार WhatsApp स्टीकर, ऐसे करें डाउनलोड