OPERA BROWSER: ओपेरा लेकर आया ब्राउजिंग का फ्यूचर, एआई ब्राउजर ‘नियॉन’ से बदलेगा इंटरनेट इस्तेमाल का तरीका

सुयश पांडेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसुयश पांडेय
Tue, 30 Sep 2025 07:30 PM IST
सार

ओपेरा नियॉन के साथ एआई ब्राउजिंग का नया दौर शुरू, $19.99 प्रति महीने सब्सक्रिप्शन पर मिलेगा पावरफुल फीचर्स के साथ स्मार्ट वर्कस्पेस का मजा।

Opera launches its AI centric Neon browser
AI - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    ब्राउजर बनाने वाली कंपनी ओपेरा ने अपना नया एआई आधारित ब्राउजर 'नियॉन' लॉन्च किया है। यह ब्राउजर खास इसलिए है क्योंकि इसमें यूजर्स एआई प्रॉम्प्ट्स की मदद से छोटे-छोटे एप्स बना सकते हैं और बार-बार इस्तेमाल होने वाले प्रॉम्प्ट्स को 'कार्ड्स' फीचर में सेव कर सकते हैं। ओपेरा अब परप्लेक्सिटी और द ब्राउजर कंपनी जैसी उन कंपनियों की कतार में शामिल हो गया है जो एजेंटिक ब्राउजर विकसित कर रही हैं।कैसे हैं सब्सक्रिप्शन प्लान?

    ओपेरा ने मई में इस ब्राउजर की घोषणा की थी, लेकिन उस समय यह केवल क्लोज्ड प्रीव्यू में उपलब्ध था। अब कंपनी चुनिंदा यूजर्स को $19.99 (लगभग 1,600 रुपए) महीने की कीमत पर इसका इस्तेमाल करने का मौका देगी।क्या है ओपेरा का विजन?

    ओपेरा के ईवीपी ब्राउजर्स क्रिस्टियन कोलोंड्रा ने कहा, “हमने ओपेरा नीयॉन को अपने लिए और उन सभी लोगों के लिए बनाया है, जो अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में एआई का गहराई से इस्तेमाल करते हैं। आज हम पहले यूजर्स का स्वागत कर रहे हैं, जो हमारे साथ मिलकर एजेंटिक ब्राउजिंग का भविष्य तय करेंगे।”क्या हैं ब्राउजर की खासियतें?

    इसमें एक चैटबॉट मौजूद है, जिससे यूजर्स सवाल पूछ सकते हैं। किसी ब्लॉग को समरी बनाना और उसे सीधे स्लैक चैनल में पोस्ट करने के लिए नियॉन डू नाम का फीचर है जो काम पूरे करने में मदद करता है। यह ब्राउजर आपके हिस्ट्री कॉन्टेक्स्ट का इस्तेमाल करके पुरानी जानकारी जैसे यूट्यूब वीडियो या आर्टिकल की डिटेल भी निकाल सकता है। इसमें कोड स्निपेट्स बनाने की क्षमता है, जिससे टेबल और चार्ट्स के साथ विजुअल रिपोर्ट तैयार की जा सकती है। कार्ड्स फीचर की मदद से रिपीटेबल प्रॉम्प्ट्स बनाए जा सकते हैं।ब्राउजर में टैब मैनेजमेंट

    नियॉन में 'टास्क्स' नाम का फीचर दिया गया है, जिसमें यूजर्स अपने एआई चैट्स और टैब्स को वर्कस्पेस की तरह इकट्ठा कर सकते हैं।चुनौतियां और मुकाबले क्या हैं?

    ओपेरा का दावा है कि यह ब्राउजर रोजमर्रा के काम जैसे ऑनलाइन ग्रॉसरी ऑर्डर करना आसान बना सकता है। हालांकि, कंपनी को इसे असली उपयोग में साबित करना होगा क्योंकि एआई डेमो अक्सर असल परिस्थितियों में अलग साबित होते हैं। इस लॉन्च के साथ ओपेरा का सीधा मुकाबला परप्लेक्सिटी कॉमेट और द ब्राउजर कंपनी के डिया जैसे एजेंटिक ब्राउजर्स से होगा। वहीं गूगल और माइक्रोसॉफ्ट भी अपने ब्राउजर्स में एआई फीचर्स जोड़ रहे हैं।

    ओपेरा ने नियॉन को खासतौर पर पावर यूजर्स के लिए डिजाइन किया है और इसे सब्सक्रिप्शन आधारित प्रीमियम प्रोडक्ट के रूप में पेश किया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें