Chat GPT: OpenAI ने लॉन्च किया नया 'ग्रुप चैट' फीचर, अब एक साथ इतने लोगों से कर सकेंगे बात; ऐसे करें एक्टिवेट

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Wed, 19 Nov 2025 05:23 PM IST
सार

Open AI New Feature:

OpenAI ने ChatGPT में नया Group Chat फीचर शामिल किया है। अब आप इसकी मदद से WhatsApp की तरह ChatGPT पर भी दोस्तों या फैमिली से ग्रुप चैट कर सकेंगे। जाने इसे एक्टिव और इस्तेमाल करने का तरीका।

विज्ञापन
OpenAI launches new Group Chat feature allowing you  talk multiple people  once Here how  activate it.
लॉन्च हुआ Open AI का नया फीचर। - फोटो : adobe stock

    विस्तार

    OpenAI ने ChatGPT में एक बड़ा अपडेट जारी किया है, जिसमें अब यूजर ग्रुप चैट बना सकते हैं। यह फीचर सोशल मैसेजिंग एप्स की तरह काम करता है और मल्टी-यूजर कॉन्वर्सेशन को और आसान बनाता है।

    ग्रुप में कितने लोग जुड़ सकेंगे?

    ChatGPT के ग्रुप चैट में अधिकतम 20 सदस्य जोड़े जा सकते हैं। यह फीचर खासतौर पर ऐसे यूजर्स के लिए बनाया गया है जो चैटजीपीटी को टीम वर्क, फैमिली प्लानिंग और दोस्तों के साथ आइडिया शेयरिंग में उपयोग करना चाहते हैं।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़े: Gemini 3: गूगल ने लॉन्च किया सबसे एडवांस जेमिनी 3 मॉडल, अब सर्च रिजल्ट होंगे और भी स्मार्ट

    इस तरह एक्टिव करें

    एप खोलते ही सबसे पहले ऊपर दाहिनी तरफ इंसान वाले आइकन पर जाएं। इसके बाद इसी आइकन पर टैप करने पर ग्रुप बन जाएगा। यहां से आप दूसरों को इनवाइट लिंक के जरिए ग्रुप में जोड़ सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    प्रोफाइल सेटअप करना जरूरी

    ग्रुप बनाने या किसी ग्रुप में शामिल होने से पहले यूजर को एक छोटा सा प्रॉम्प्ट दिखेगा, जहां नाम सेट करना होगा। चाहें तो फोटो भी अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद यूजर ग्रुप चैट में हिस्सा ले सकेंगे।

    ये भी पढ़े: YouTube Music: यूट्यूब म्यूजिक में गानों को ढूंढना हुआ आसान, ऐसे काम करता है नया फीचर

    विभिन्न कार्यों में उपयोगी

    इसमें ChatGPT केवल एक पर्सनल AI चैटबॉट तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सहयोगात्मक कार्यक्षेत्र, ग्रुप स्टडी, AI-असिस्टेड टीम चर्चाएं जैसे उपयोगों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें