जीपीटी-6 एस्ट्रा: वैज्ञानिक खोजों से लेकर टैक्स रिटर्न भरने तक का करेगा काम, कैसा है ओपनएआई का नया एआई मॉडल?

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 04 Sep 2026 01:35 PM IST
सार

ओपनएआई ने अपना अब तक का सबसे आधुनिक और शक्तिशाली एआई मॉडल 'जीपीटी-6 एस्ट्रा' लॉन्च कर दिया है। वैज्ञानिक खोजों से लेकर टैक्स रिटर्न भरने और स्वायत्त कोडिंग तक, यह मॉडल हर जटिल काम को खुद निपटाने में सक्षम है। आइए जानते हैं जीपीटी-6 एस्ट्रा क्या है और इसकी क्या खूबियां हैं।

विज्ञापन
openai launches gpt 6 astra powerful agi model features coding cybersecurity
चैटजीपीटी का नया एआई मॉडडल कर सकता है कई मुश्किल काम - फोटो : X

    विस्तार

    टेक कंपनी ओपनएआई (OpenAI) ने अपना अब तक का सबसे एडवांस और शक्तिशाली फ्लैगशिप मॉडल 'जीपीटी-6 एस्ट्रा' दुनिया के सामने पेश कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह नया मॉडल आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (AGI) की दिशा में सबसे बड़ा मील का पत्थर है। ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर इसकी घोषणा करते हुए इसे पेशेवर कामकाज, विज्ञान, कंप्यूटर उपयोग, कोडिंग और साइबर सुरक्षा के लिए दुनिया का सबसे बेहतरीन मॉडल करार दिया है।

    ओपनएआई के प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन ने एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि अब यह मानना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि हम एजीआई के दौर में प्रवेश कर चुके हैं। उनका मानना है कि आने वाली पीढ़ियां एस्ट्रा के लॉन्च को एआई के इतिहास में एक निर्णायक मोड़ के रूप में याद रखेंगी। सैम ऑल्टमैन ने भी इस बात का समर्थन करते हुए कहा कि यह मॉडल नई पीढ़ी के स्टार्टअप्स, वैज्ञानिक खोजों और नए तकनीकी निर्माण को अभूतपूर्व गति देगा।

    विज्ञापन

    कोडिंग में एंथ्रोपिक के मॉडल को छोड़ा पीछे

    ओपनएआई ने जीपीटी-6 एस्ट्रा को अब तक का सबसे बेहतरीन सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग मॉडल बताया है। कंपनी द्वारा जारी किए गए बेंचमार्क नतीजों के मुताबिक, एस्ट्रा ने बग डिटेक्शन और टर्मिनल एग्जीक्यूशन जैसे जटिल कामों में अपने पुराने मॉडल GPT-5.6 सोल और एंथ्रोपिक के फैबल मॉडल्स को काफी पीछे छोड़ दिया है। इस मॉडल ने फ्रंटीयर मैथ टीयर-4 में 98 प्रतिशत और आर्क-एजीआई 3 में लगभग 99.9 प्रतिशत का शानदार स्कोर हासिल किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रिसर्च, वेबसाइट डिजाइनिंग और टैक्स रिटर्न तक खुद करेगा तैयार

    एस्ट्रा की क्षमताएं केवल कोडिंग तक सीमित नहीं हैं। यह मॉडल उपयोगकर्ताओं के निर्देशों पर पूरी तरह स्वायत्त होकर कई तरह के काम कर सकता है। यह खुद ऑनलाइन रिसर्च करने, वैज्ञानिक डेटा का विश्लेषण करने, ऑनलाइन फॉर्म भरने और कैलेंडर मैनेज करने में माहिर है। इसके अलावा, यह खुद से पूरी वेबसाइट तैयार कर सकता है, सॉफ्टवेयर इंस्टॉल और टेस्ट कर सकता है, कानूनी दस्तावेज का ड्राफ्ट बना सकता है और यहां तक कि टैक्स रिटर्न भी तैयार कर सकता है। लॉन्च के दौरान जारी किए गए वीडियो में एस्ट्रा ने ये सभी काम बिना किसी इंसानी मदद के आसानी से पूरे किए।

    साइबर सुरक्षा और मजबूत सेफ्टी फीचर्स

    तकनीकी दुनिया में एआई से जुड़े साइबर खतरों को देखते हुए कंपनी ने एस्ट्रा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। बिना प्रोडक्शन सेफगार्ड के किए गए टेस्ट में इसने एक्सप्लॉइटबेंच पर 100 प्रतिशत स्कोर हासिल किया। हालांकि, हगिंग फेस (Hugging Face) से जुड़ी पिछली घटना के बाद ओपनएआई ने इसकी सेफ्टी अलाइनमेंट पर विशेष ध्यान दिया है। कंपनी का कहना है कि यह उनका अब तक का सबसे सुरक्षित और नियंत्रित मॉडल है।

    चैटजीपीटी प्लस और प्रो यूजर्स के लिए रोलआउट शुरू

    ओपनएआई ने अपने साइबर सुरक्षा कार्यक्रम 'डेब्रेक' के ग्राहकों के लिए GPT-6 एस्ट्रा का रोलआउट शुरू कर दिया है। अगले एक सप्ताह के भीतर यह मॉडल चैटजीपीटी प्लस, प्रो, बिजनेस और एंटरप्राइज सब्सक्राइबर्स के लिए भी उपलब्ध हो जाएगा। इसके अलावा, डेवलपर्स इसे ओपनएआई एपीआी, एडब्ल्यूएस और अमेजॉन बेडरॉक के जरिए एक्सेस कर सकेंगे। चरणबद्ध रिलीज को लेकर सैम ऑल्टमैन ने देरी के लिए खेद जताया और भरोसा दिलाया कि जल्द ही इसे सभी के लिए पूरी तरह उपलब्ध करा दिया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें