GPT-5: इसी साल रिलीज होगा चैटजीपीटी का 5वां वर्जन, ओपनएआई कर रही है तैयारी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 21 Mar 2024 10:41 AM IST
सार

GPT-5 के साथ AI एजेंट्स का सपोर्ट मिलेगा जो अपने आप काम करेगा। इसके अलावा GPT-5 के साथ Sora का भी सपोर्ट दिया जा सकता है जो कि कंपनी का लेटेस्ट टेक्स्ट टू वीडियो एआई टूल है।

विज्ञापन
OpenAI Could Release GPT 5 in upcoming months the Next-Generation of Its Generative AI Model
OPEN AI Sora - फोटो : OPEN AI

    विस्तार

    OpenAI अपने चैटटूल चैटजीपीटी के 5वें वर्जन GPT-5 की लॉन्चिंग की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक GPT-5 की लॉन्चिंग आने वाले कुछ महीनों में हो जाएगी। नया एआई मॉडल GPT-4 का अपग्रेडेड वर्जन होगा जिसे मार्च 2023 में लॉन्च किया गया था।

    GPT-5 के साथ कई सारे ऐसे फीचर्स मिलेंगे जो मौजूदा एआई टूल में नहीं हैं। कहा जा रहा है कि GPT-5 के साथ AI एजेंट्स का सपोर्ट मिलेगा जो अपने आप काम करेगा। इसके अलावा GPT-5 के साथ Sora का भी सपोर्ट दिया जा सकता है जो कि कंपनी का लेटेस्ट टेक्स्ट टू वीडियो एआई टूल है।

    विज्ञापन

    बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक GPT-5 को जून या जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है। GPT-5 के साथ मिलने वाले एजेंट्स की मदद से किसी टास्ट को कस्टमाइज और शेड्यूल भी किया जा सकेगा। बता दें कि हाल ही में Sora को पेश किया है जो कि एक टेक्स्ट से वीडियो बनाने वाला एआई टूल है। इसकी मदद से 1 मिनट तक के वीडियो बनाए जा सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कुछ दिन पहले ही आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Sora AI टूल जल्द ही सभी के लिए लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने इसकी पुष्टि की है, हालांकि यह नहीं कहा है कि यह फ्री होगा या शुल्क आधारित, लेकिन कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि कंपनी Sora AI को शुरुआत में फ्री में पेश कर सकती है। ओपनएआई के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) मीरा मू्र्ति ने एक इंटरव्यू में की है। मीरा ने कहा है कि इस साल Sora AI को पब्लिक के लिए लॉन्च किया जाएगा। यह भी संभव है कि इसे कुछ महीनों में ही पेश कर दिया जाए।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें