वनप्लस 16 का डिजाइन हुआ रिवील: 9000mAh की बैटरी, 16 जीबी रैम और 1 टीबी तक का स्टोरेज; भारत में आएगा या नहीं?

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Mon, 21 Sep 2026 03:55 PM IST
सार

OnePlus 16 Specifications: वनप्लस 16 की तस्वीरें, कलर और मेमोरी वेरिएंट सामने आ गए हैं। फोन में 16GB तक रैम और 1TB स्टोरेज मिलेगा। वहीं फोन में सबसे बड़ा आकर्षण 9000mAh की बैटरी, 200MP कैमरा और 165Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स होने वाले हैं। इस फोन के खास लाइटिंग वाले रियर डिजाइन की भी खूब चर्चा है। आइए वनप्लस 16 के बारे में हर डिटेल आपको बताते हैं।

oneplus 16 design 9000mah battery 200mp camera 16gb ram 1tb storage details
OnePlus 16 - फोटो : वनप्लस

    विस्तार

    चाइनीज स्मार्टफोन मेकर वनप्लस (OnePlus) अपना नया फ्लैगशिप फोन OnePlus 16 लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। हाल ही में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस फोन के डिजाइन, कलर ऑप्शन्स और कई अहम स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठा दिया है, जिसने टेक प्रेमियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। फोन फिलहाल चीन में प्री-रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध है, जबकि कंपनी ने लॉन्च की तारीख अभी नहीं बताई है।

    कैसा है OnePlus 16 का डिजाइन?

    OnePlus 16 का डिजाइन काफी हद तक इसके पिछले सफल मॉडल OnePlus 15 जैसा ही रखा गया है, जिसे यूजर्स ने खूब सराहा था। कंपनी इसे तीन आकर्षक रंगों में पेश कर रही है जिनमें डार्क फॉरेस्ट (क्लासिक ब्लैक), मार्स मास्टरपीस (लाइट ऑरेंज), और बेहद खास 'टुमॉरोज स्टारलाइट' जैसे रंग शामिल हैं। 'टुमॉरोज स्टारलाइट' वेरिएंट का बैक पैनल एक अनोखे 'इंटरस्टेलर लाइट इफेक्ट' के साथ आता है। कॉल्स, नोटिफिकेशन आने या म्यूजिक प्ले होने पर यह जादुई अंदाज में जगमगाने लगता है। इस मॉडल में फिंगरप्रिंट्स के निशानों से बचाने के लिए नई सिल्क ग्लास तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है।

    कैसा है प्रोसेसर, डिस्प्ले और कैमरा?

    यह स्मार्टफोन परफॉर्मेंस के मामले में एक बड़ा गेम-चेंजर साबित होने वाला है। डिवाइस में BOE X4 डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है, जबकि हाई-एंड गेमिंग के दौरान यह 185Hz तक जा सकता है। फोन को सुपरफास्ट रफ्तार देने के लिए अपकमिंग Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर का इस्तेमाल होने की उम्मीद है।

    कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें बहुत बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा। OnePlus 16 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो शूटर मिलने की उम्मीद है, जो फोटोग्राफी के अनुभव को एक नए लेवल पर ले जाएगा।

    9000mAh की बड़ी बैटरी और 1TB स्टोरेज

    मल्टीटास्किंग और डेटा स्टोरेज के लिहाज से इसे चार दमदार मेमोरी वेरिएंट्स- 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+512GB और 16GB+1TB में उतारा जाएगा। वहीं, पावर बैकअप के लिए इसमें 9000mAh की बाहुबली बैटरी दी जा रही है, जो 100W की सुपरफास्ट वायर्ड और 50W की वायरलेस चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करेगी।

    क्या भारत में होगा लॉन्च?

    वनप्लस 16 के ये बेजोड़ फीचर्स देखकर हर कोई इसे अपना बनाना चाहेगा, लेकिन भारतीय फैंस के लिए एक निराशाजनक खबर हो सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन फिलहाल केवल चीनी बाजार तक ही सीमित रह सकता है। वनप्लस 16 को ऐसे समय लाया गया है जब कंपनी अमेरिका और यूरोप के बाजारों से अपना कारोबार समेट रही है। ऐसे में भारत में भी इस फोन के लॉन्च होने पर भारी सस्पेंस है।

    हालांकि, कंपनी ने भारत के बाजार से एग्जिट करने की खबरों को खारिज कर दिया है। ऐसे में आने वाले समय में ही पता चल पाएगा कि इस फोन को भारतीय ग्राहक खरीद पाएंगे या नहीं। खबरों की मानें तो कंपनी सितंबर के अंत में या अक्तूबर के पहले हफ्ते वनप्लस 16 को लॉन्च कर सकती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें