अब आया डॉगस्टाग्राम, सेल्फी ले खुद अपलोड करेगा डॉगी

टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Thu, 14 Apr 2016 01:56 PM IST
विज्ञापन
now DOGstagram lets canines automatically post a picture online
फोटो : Daily Mail

    इंस्‍टाग्राम जैसा प्लेटफॉर्म अब कुत्तों के लिए डॉगस्टाग्राम के नाम से आया है। इसमें अब पालतू कुत्‍ते भी इंसानों की तरह अपना एकाउंट बनाकर अपनी सेल्फी अपलोड करेंगे। यह सुनने में तो अजीब लग रहा है कि कुत्ते खुद अपनी सेल्फी अपलोड करेंगे लेकिन यह बिल्कुल सच है।

    डॉगस्टाग्राम का इस्तेमाल करने वाले कुत्ते बहुत ही आसानी से अपनी सेल्फी अपने एकाउंट में डाल लेंगे। इसको संभव बनाने के लिए सेंसरयुक्‍त एक विशेष प्रकार का जैकेट बनाया गया है जिसे पहनने के बाद डॉगी अपनी सेल्फी लेकर डॉगस्टाग्राम में अपलोड कर सकेगा।

    विज्ञापन

    डॉगी की सेल्फी लेकर इंटरनेट पर पोस्ट करने वाली तकनीक कैसे काम करती है यह भी रोचक है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कुत्ते के पूंछ हिलाने पर खिंचेगी तस्वीर

    अब आया डॉगस्टाग्राम, सेल्फी ले खुद अपलोड करेगा डॉगी
    फोटो : Daily Mail

    पालतू जानवरों लिए चारा बनाने वाली कंपनी पेडग्री ने मीडिया को जानकारी दी है कि इस तकनीकी जैकेट से डॉगी अपने फेसबुक अकाउंट पर भी अपनी तस्वीर बिना किसी के मदद के अपलोड कर सकेगा।

    डॉगस्टाग्राम के नाम से बनी जैकेट में कुत्ते के पूंछ में सेंसर लगा है जो हिलने पर पीठ पर लगे कैमरे को तस्वीर खींचने के संकेत देता है। बतातें हैं जब कुत्ता खुश होता है तो वह पूंछ हिलाता है और तभी उसकी पीठ पर लगे वेब कैमरे से उसकी फोटो खिंच जाती है।

    जब आपका डॉगी बहुत उत्साहित होता है तो सेंसर के संकेतों के आधार पर उसकी तस्‍वीर ख‌िंचकर अपलोड जाती है। इस साथ ही जैकेट में जीपीएस भी लगा है जो अपलोड की गई तस्वीर की जगह भी बताता है। इससे आप यह भी अंजादा लगा सकते है कि आपका डॉगी किस जगह पर सबसे ज्यादा खुश हुआ।

    डॉगी के इस जैकेट में डोंगल भी लगा होता है जो 24 घंटे इंटरनेट उपलब्‍ध कराता है और डॉगी ऑनलाइन रहता है। हालांकि इस तकनीक में डॉगी के सेल्फी लेने बात कही गई है लेकिन अगर डॉगी पीछे मुड़कर नहीं देखता तो उसके कानों की तस्‍वीर ही खिंच पाती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें