Nothing phone 1 की ग्लोबल लॉन्चिंग आज, ऐसे देखें लाइव इवेंट
Nothing phone 1 के रियर में बहुत सारी एलईडी लाइट्स दी गई हैं, जो इस फोन के डिजाइन को आकर्षक और खास बनाती हैं। इन लाइट्स को कैमरे की फ्लेश के तौर पर भी उपयोग किया जा सकता है।

विस्तार
नई टेक कंपनी नथिंग अपने पहले स्मार्टफोन Nothing phone 1 को आज यानी 12 जुलाई को ग्लोबली लॉन्च करने जा रही है। वनप्लस के को-फाउंडर कार्ल पेई (Carl Pei) ने इस कंपनी की शुरुआत की है और पहले प्रोडक्ट के तौर पर Nothing buds की लॉन्चिंग पिछले साल हुई है। Nothing phone 1 का लॉन्चिंग इवेंट भारतीय समयानुसार रात के 8.30 बजे से होगा। नथिंग फोन 1 के लॉन्चिंग इवेंट को कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल के अलावा कंपनी के सोशल मीडिया हैंडल पर भी देखा जा सकेगा। कंपनी की वेबसाइट पर भी लॉन्चिंग इवेंट का प्रसारण होगा।
Nothing Phone 1 को लेकर कहा जा रहा है कि इस फोन की कीमत 30,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच होगी। Nothing Phone 1 की बिक्री अमेजन इंडिया से होगी। अमेजन पर इसकी लिस्टिंग भी हो गई है। अमेजन जर्मनी की वेबसाइट पर फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 469.99 यूरो यानी करीब 37,900 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है।
Nothing Phone 1 को लेकर कंफर्म हो गया है कि इसमें स्नैपड्रैगन 778G+ प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। नथिंग के इस फोन में 6.55 इंच की OLED डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास मिलेगा। इसके अलावा इसमें एंड्रॉयड 12 मिलेगा।
नथिंग के इस फोन में एलईडी नोटिफिकेशन लाइट दी गई हैं जो इसकी डिजाइन को और खास बनाती हैं। ये लाइट्स फोन कॉल आने से लेकर नोटिफिकेशन के आने पर भी जलेंगी। फोन के बैक पैनल पर बैटरी का लेवल भी दिखेगा। फोन के साथ बॉक्स में चार्जर नहीं मिलेगा।