MWC 2025: शुरू हुआ इस साल का पहला मेगा इवेंट, लॉन्च होंगे सोलर चार्जिंग वाले फोन
MWC 2025 में टेलीकॉम और टेक कंपनियां भी नए स्मार्टफोन, एआई हार्डवेयर और कॉन्सेप्ट डिवाइस लॉन्च करने के लिए जुटती हैं और ये सब एक ही छत के नीचे होता है। इवेंट के दौरान कॉन्सेप्ट प्रोडक्ट भी दिखाए जाते हैं।

विस्तार
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2025 (MWC 2025) की शुरुआत आज यानी 3 मार्च 2025 से स्पेन के बार्सिलोना में हो गई है जो कि 6 मार्च 2025 तक चलेगा। इस तीन के मेगा इवेंट में दुनियाभर की तमाम ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी कंपनियां शामिल हो रही हैं और अपने अनोखे प्रोडक्ट से दुनिया को चौंकाएंगी।
MWC 2025 में टेलीकॉम और टेक कंपनियां भी नए स्मार्टफोन, एआई हार्डवेयर और कॉन्सेप्ट डिवाइस लॉन्च करने के लिए जुटती हैं और ये सब एक ही छत के नीचे होता है। इवेंट के दौरान कॉन्सेप्ट प्रोडक्ट भी दिखाए जाते हैं। इस इवेंट में अनोखे एआई रोबोट भी देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा इस बार एआई का भी कमाल देखने को मिलेगा।
MWC 2025: कब से कब तक है मोबाइल वर्ल्ड का आयोजन
एमडब्ल्यूसी 2025 की आधिकारिक तारीखें 3 से 6 मार्च हैं, लेकिन ज्यादातर ब्रांड इवेंट से पहले ही अपने प्रोडक्ट के लिए प्रेस-ओनली प्रीव्यू आयोजित करते हैं। अधिकांश प्रेस इवेंट रविवार, 2 मार्च को हुए हैं। प्रेस प्रीव्यू में एक कंपनी ने सोलर वाले फोन का भी पेश किया है। इस फोन की बैटरी को सोलर और बिजली दोनों से चार्ज किया जा सकता है।