G20: डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए हो रहा काम, 8 एमओयू पर हस्ताक्षर भी हुए
भारत ने विशेष रूप से 8 एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं जहां भारत का डीपीआई (डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर) अन्य देशों के लिए फ्री में उपलब्ध रहेगा।

विस्तार
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सोमवार को कहा कि डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए लगातार काम हो रहा है। उन्होंने जी20 डिजिटल अर्थव्यवस्था मंत्रियों की बैठक के नतीजों पर जानकारी देते हुए कहा कि बैठक के एजेंडे में तीन विषयों को लेकर जागरूकता निर्माण और आम सहमति रही है। इन एजेंडों में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल अर्थव्यवस्था में साइबर सुरक्षा और डिजिटल कौशल शामिल हैं।
जी20 डिजिटल अर्थव्यवस्था मंत्रियों की बैठक के नतीजों पर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि भारत के जी20 अध्यक्ष ने बात करने और व्यापक स्वीकृति हासिल करने में बहुत समय बिताया है।
डिजिटाइजेशन प्रोसेस में पीछे रह गए देशों को भी आगे बढ़ाने के लिए मदद की जा रही है। भारत ने विशेष रूप से 8 एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं जहां भारत का डीपीआई (डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर) अन्य देशों के लिए फ्री में उपलब्ध रहेगा।
- YouTube: पूरे यूट्यूब बिजनेस को खत्म कर देगा यूट्यूब शॉर्ट्स! कर्मचारियों की बढ़ी चिंता
- Tech Summit: बेंगलुरु टेक समिट की तारीखों की घोषणा, कर्नाटक के आईटी मंत्री ने बताया अगले तीन साल का प्लान
- Keyboard Shortcuts: लैपटॉप का करते हैं इस्तेमाल तो जान लें ये पांच शॉर्टकट्स, फटाफट हो जाएगा आपका काम
- 9 हजार की कीमत में कौन-सा स्मार्टफोन है बेस्ट, मिलेगा iPhone वाला फीचर