7000mAh बैटरी और रिवर्स चार्जिंग: मोटोरोला ने उतारा मोटो जी37 पावर का नया वेरिएंट, जानिए कीमत और फीचर्स

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 08 Oct 2026 05:25 PM IST
सार

Moto G37 Power 5G: बार-बार फोन चार्ज करने की परेशानी से राहत देने के लिए मोटोरोला ने अपने लोकप्रिय 5G स्मार्टफोन Moto G37 Power का नया किफायती वेरिएंट भारत में उतार दिया है। 7000mAh की बड़ी बैटरी, रिवर्स चार्जिंग और 50MP कैमरे से लैस यह फोन अब 4GB रैम और 64GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। मिलिट्री-ग्रेड मजबूती और वॉटर-टच स्क्रीन वाले इस फोन की पूरी डिटेल जानिए।

moto g37 power 5g new variant launched price in india 7000mah battery specs
Moto G37 Power - फोटो : Motorola

    विस्तार

    लंबी बैटरी बैकअप और रफ-एंड-टफ परफॉर्मेंस की तलाश कर रहे स्मार्टफोन यूजर्स के लिए मोटोरोला ने बड़ा दांव चला है। कंपनी ने अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन Moto G37 Power 5G का नया और अधिक किफायती स्टोरेज वेरिएंट भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। अब यह फोन 4GB RAM + 64GB स्टोरेज विकल्प में भी उपलब्ध होगा, जिससे यूजर्स को कम बजट में 7000mAh की बड़ी बैटरी वाला फोन खरीदने का मौका मिलेगा।

    क्या है कीमत?

    मोटो जी37 पावर 5जी के नए 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये तय की गई है। खरीदार इसे मोटोरोला की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से भी खरीद सकते हैं। इससे पहले मार्केट में मौजूद इसके 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये और टॉप-एंड 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है।

    बड़ी बैटरी के साथ रिवर्स चार्जिंग

    इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसका पावर बैकअप है। डिवाइस में 7000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो बेंचमार्क टेस्टिंग में 16 घंटे 49 मिनट तक का बैकअप देने में सक्षम साबित हुई है। इसे चार्ज करने के लिए 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। खास बात यह है कि यह फोन रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है, यानी जरूरत पड़ने पर आप इसे पावरबैंक की तरह इस्तेमाल कर दूसरे स्मार्टफोन्स को भी चार्ज कर सकते हैं।

    गीले हाथों से भी काम करेगा डिस्प्ले

    फोन में 6.67-इंच की HD+ पंच-होल डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए मजबूत कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की लेयर मौजूद है। इसमें दिया गया Water Touch फीचर काफी काम का है, जिससे स्क्रीन पर पानी की बूंदें होने या हाथ गीले होने पर भी टच स्मूदली रिस्पॉन्ड करता है। मजबूती के मामले में फोन को मिलिट्री-ग्रेड (MIL-STD-810H) सर्टिफिकेशन और पानी-धूल से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है।

    प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

    यह हैंडसेट 6nm फेब्रिकेशन पर बने MediaTek Dimensity 6400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर चलता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.5GHz तक जाती है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Arm Mali-G57 GPU दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित MyUX पर रन करता है और इसमें स्मार्ट AI असिस्टेंस के लिए Google Gemini का इन-बिल्ट सपोर्ट भी मिलता है।

    कैमरा और मल्टीमीडिया

    फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए रियर में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसका मेन सेंसर f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का है। साथ में 2-इन-1 लाइट सेंसर दिया गया है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। ऑडियो के अनुभव को दमदार बनाने के लिए इसमें स्टीरियो स्पीकर्स, डॉल्बी एटमॉस, हाई-रेस ऑडियो, 3.5mm ऑडियो जैक और एफएम रेडियो जैसे सभी जरूरी फीचर्स मौजूद हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें