विंडोज फोन यूजर के लिए बुरी खबर, माइक्रोसॉफ्ट का सपोर्ट होगा बंद

संदीप  भट्ट
टेक डेस्क, अमर उजालासंदीप भट्ट
Tue, 22 Jan 2019 05:34 AM IST
Microsoft stop support to Windows Mobile users

    मौजूदा दौर में स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल के बीच यदि किसी के पास विंडोज फोन है तो उसके लिए बुरी खबर है। माइक्रोसॉफ्ट ने घोषणा की है कि वह विंडोज-10 मोबाइल को सपोर्ट देना बंद कर रहा है। उसने यूजरों से कहा है कि वे एंड्रॉयड अथवा आईओएस डिवाइस पर शिफ्ट हो जाएं। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि वह इस साल के अंत तक विंडोज-10 फोन को मिलने वाला सुरक्षा सपोर्ट रोक देगा।

    इसके लिए कंपनी ने 10 दिसंबर 2019 की तिथि निर्धारित की है।साथ ही कंपनी का कहना है कि उसकी वर्चुअल असिस्टेंट कोर्टाना का अब ऐमजॉन के एलेक्सा और गूगल के असिस्टेंट से सीधा मुकाबला नहीं है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें