कई घंटे डाउन होने के बाद री-स्टोर हुईं Microsoft की सेवाएं, 18 हजार यूजर्स ने की थी आउटेज की शिकायत
स आउटेज से माइक्रोसॉफ्ट टीम, आउटलुक, Microsoft 365 के हजारों यूजर्स को परेशानी हुई। Microsoft की सेवाएं करीब 2 घंटे तक ठप रहीं।

विस्तार
Microsoft की ऑनलाइन सेवाएं सोमवार की रात को कई घंटों के लिए ठप हो गई थीं, हालांकि अब सेवाएं री-स्टोर हो गई हैं। इस आउटेज से माइक्रोसॉफ्ट टीम, आउटलुक, Microsoft 365 के हजारों यूजर्स को परेशानी हुई। Microsoft की सेवाएं करीब 2 घंटे तक ठप रहीं।
इस दौरानMicrosoft Word और Excel भी ठप हुए थे जिसे लेकर करीब 18,000 यूजर्स ने डाउनडिटेक्टर पर शिकायत की थी। अब माइक्रोसॉफ्ट ने अपने एक बयान में कहा है कि हमारी सेवाएं और सुचारू रूप से काम कर रही हैं। आउटेज के कारण कई यूजर्स को दिक्कत हुई थी।
Microsoft के इस आउटेज से माइक्रोसॉफ्ट टीम्स, शेयर प्वाइंट ऑनलाइन और OneDrive के यूजर्स भी प्रभावित हुए। कंपनी ने इस आउटेज के पीछे के कारणों की जानकारी नहीं दी है।
इस आउटेज को लेकर ट्विटर पर भी हजारों यूजर्स ने शिकायत की थी। पिछले छह महीने में यह माइक्रोसॉफ्ट की तीसरी आउटेज है। इस साल की शुरुआत में जनवरी में ही माइक्रोसॉफ्ट का cloud प्लेटफॉर्म Azure डाउन हुआ था। इसके साथ-साथ Teams और Outlook की सेवाएं भी ठप हुई थीं।
Azure के डाउन होने से अमेरिका, यूरोप, भारत समेत कई देशों के यूजर्स प्रभावित हुए थे। अमेजन वेब सर्विस के बाद Azure दूसरी सबसे बड़ी क्लाउड सर्विस प्रोवाइडर है।
- 50 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ OnePlus Nord N30 5G हुआ लॉन्च, मिलेगा स्नैपड्रैगन का यह प्रोसेसर
- WWDC 2023: Apple ने लॉन्च किया iOS 17, बदल जाएगा आईफोन इस्तेमाल का तरीका, जानें इसके टॉप-6 फीचर्स
- Apple WWDC 2023: एपल का नया धमाका Vision Pro, दुनिया का सबसे पतला 15 इंच का MacBook Air भी लॉन्च
- Microsoft 365 Down: माइक्रोसॉफ्ट 365 का सर्वर डाउन, यूजर्स को हो रही परेशानी; स्टोर में भी आ रही दिक्कत