Smart Mirror: आईने पर मिलेगा मौसम का अपडेट, बताएगा आपकी सेहत का हाल, जानिए कैसे काम करता है स्मार्ट मिरर

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Thu, 05 Mar 2026 05:54 PM IST
सार

Raspberry Pi smart mirror:

क्या आपने कभी सोचा है कि सुबह तैयार होते समय आपका आईना ही आपको मौसम, ऑफिस का ट्रैफिक और दिनभर का शेड्यूल बता दे? यह अब मुमकिन है! स्मार्ट मिरर तकनीक के साथ आप अपने साधारण शीशे को एक हाई-टेक पर्सनल असिस्टेंट में बदल सकते हैं। रास्पबेरी पाई और ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर की मदद से बना यह गैजेट टेक प्रेमियों के बीच तहलका मचा रहा है।

विज्ञापन
Magic Mirror: How Build Your Own AI-Powered Smart Display Using Raspberry Pi; Step-by-Step
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

    विस्तार

    टेक्नोलॉजी के इस दौर में अब घर की रोजमर्रा की चीजें भी स्मार्ट बनती जा रही हैं। स्मार्ट मिरर इसी का एक शानदार उदाहरण है। यह बाहर से बिल्कुल सामान्य आईने जैसा दिखता है, लेकिन इसमें लगी स्क्रीन आपको लगातार जरूरी जानकारी दिखाती रहती है। जब आप इसके सामने खड़े होते हैं तो ऐसा लगता है जैसे मौसम, खबरें, कैलेंडर और समय सीधे आईने पर दिखाई दे रहे हों। यही वजह है कि यह प्रोजेक्ट टेक्नोलॉजी पसंद करने वाले लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

    स्मार्ट अलर्ट असल में काम कैसे करता है

    स्मार्ट मिरर का मुख्य सिद्धांत काफी दिलचस्प है। इसमें एक टू-वे मिरर लगाया जाता है जो सामने से सामान्य शीशे जैसा दिखता है, लेकिन पीछे से थोड़ी रोशनी गुजरने देता है। आईने के पीछे एक डिस्प्ले स्क्रीन लगाई जाती है। जब स्क्रीन पर काले बैकग्राउंड के साथ सफेद या चमकीली जानकारी दिखाई जाती है, तो वह शीशे के पार से साफ नजर आती है। यही कारण है कि उपयोगकर्ता को लगता है कि जानकारी सीधे आईने पर दिखाई दे रही है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़े: 25 लाख यूजर्स ने छोड़ा ChatGPT का साथ: पेंटागन समझौते के बाद OpenAI को झटका, Claude AI बना नई पसंद

    इसे बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है?

    अगर आप घर पर स्मार्ट मिरर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको टू-वे मिरर या मिरर फिल्म वाला कांच, पुरान एससीडी या एलईडी मॉनिटर, रास्पबेरी पाई मिनी कंप्यूटर, एचडीएमआई केबल और पावर एडाप्टर, लकड़ी का फ्रेम या बॉक्स और कम बजट में लोग साधारण कांच पर टू-वे मिरर फिल्म लगाकर भी यह प्रोजेक्ट बना लेते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    स्मार्ट मिरर के लिए कौन सा सॉफ्टवेयर चाहिए?

    स्मार्ट मिरर का असली दिमाग उसका सॉफ्टवेयर होता है। इस प्रोजेक्ट के लिए सबसे लोकप्रिय ओपन-सोर्स प्लेटफॉर्म मैजिक मिरर स्क्वायर है। इस सॉफ्टवेयर में अलग-अलग मॉड्यूल जोड़े जा सकते हैं, जैसे मौसम अपडेट, न्यूज फीड, कैलेंडर और रिमाइंडर, डिजिटल घड़ी और ट्रैफिक अपडेट बता सकता है। यूजर config.js फाइल में बदलाव करके इन फीचर्स को अपनी जरूरत के अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं।

    ये भी पढ़े: WhatsApp Plus: अब आपकी पसंद के रंगों में दिखेगा व्हाट्सएप, आ रहा है नया प्लस सब्सक्रिप्शन, जानें क्या होगा खास

    स्मार्ट मिरर को असेंबल कैसे किया जाता है

    • फेस रिकग्निशन: कैमरा लगाकर मिरर आपको पहचान लेगा और आपका नाम लेकर गुड मॉर्निंग कहेगा।
    • वॉइस कमांड: माइक्रोफोन जोड़कर आप आईने से बातें कर सकते हैं और ट्रैफिक या मौसम की जानकारी पूछ सकते हैं।

    स्मार्ट मिरर सिर्फ एक टेक शोपीस नहीं है बल्कि यह दैनिक जीवन को आसान बनाने वाला गैजेट भी है। सुबह तैयार होते समय ही आपको मौसम की जानकारी, दिन का कैलेंडर, जरूरी खबरें, ट्रैफिक अपडेट एक ही जगह मिल सकते हैं। इसके अलावा यह घर की दीवार पर लगा होने पर एक फ्यूचरिस्टिक और हाई-टेक लुक भी देता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें