जियो, एयरटेल या वीआई: जानिए 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कौन देता है सबसे ज्यादा फायदे
Jio, Airtel और Vi तीनों ही टेलीकॉम कंपनियां 399 रुपये का शानदार प्रीपेड प्लान ऑफर कर रही हैं। लेकिन कॉलिंग और डेटा के अलावा इनमें मिलने वाले अतिरिक्त फायदे बिल्कुल अलग हैं। जानिए आपकी जरूरतों के हिसाब से कौन सा प्लान सबसे बेस्ट है।

विस्तार
अगर आप हर महीने 399 रुपये का रिचार्ज कराते हैं, तो सिर्फ डेटा और कॉलिंग देखना काफी नहीं है। Jio, Airtel और Vi तीनों के 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में लगभग समान बेसिक सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन अतिरिक्त फायदे काफी अलग हैं। किसी में एआई सब्सक्रिप्शन है तो किसी में क्रिएटिव टूल, जबकि एक प्लान हेवी डेटा यूजर्स के लिए खास है। ऐसे में रिचार्ज कराने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपकी जरूरत के हिसाब से कौन सा प्लान ज्यादा वैल्यू देता है। आइए जानते हैं...
Jio का 399 रुपये वाला प्लान
Jio अपने 399 रुपये के प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी देता है। इसमें ग्राहकों को रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलती है। अगर आप 5G नेटवर्क कवरेज वाले क्षेत्र में हैं, तो आपको अनलिमिटेड True 5G डेटा भी मिलेगा। इस पैक की सबसे बड़ी खासियत इसके साथ मिलने वाला Google Gemini Pro का 18 महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन है, जिसकी असल कीमत 35,100 रुपये है। इसके तहत 5TB क्लाउड स्टोरेज और कई बेहतरीन AI फीचर्स भी मिलते हैं। मनोरंजन के शौकीनों के लिए JioHotstar Mobile, JioGames Pass, FanCode और JioTV का फ्री एक्सेस भी इस पैक का हिस्सा है।
Airtel का 399 रुपये वाला प्लान
Airtel भी 399 रुपये में 28 दिनों की वैधता के साथ रोज 2.5GB डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा प्रदान करता है। Jio की तरह इसमें भी 5G नेटवर्क पर अनलिमिटेड डेटा की सुविधा दी जा रही है। हालांकि, Airtel का असली फोकस यूजर्स की सुरक्षा और क्रिएटिविटी पर है। इस प्लान के साथ पूरे एक साल का Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन मिलता है। एंटरटेनमेंट के लिए इस पैक के साथ 28 दिनों का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
Vi का 399 रुपये वाला प्लान
Vi अपने 399 रुपये वाले पैक में 28 दिनों तक हर दिन 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करता है। लेकिन जो बात इसे सबसे खास और अलग बनाती है, वह है इसका अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा है। हालांकि, 5G कवरेज वाले क्षेत्रों में ही अनलिमिटेड 5G का लाभ मिलेगा और यह केवल नॉन-कमर्शियल इस्तेमाल के लिए ही सीमित है। बाकी कंपनियों की तरह Vi भी अपने ग्राहकों को 28 दिनों के लिए JioHotstar Mobile का मुफ्त एक्सेस दे रहा है, जो लाइव स्पोर्ट्स और फिल्में देखने वालों के लिए एकदम सही है।
Jio, Airtel या Vi: किसे चुनना समझदारी?
तीनों कंपनियों के 399 रुपये वाले प्लान्स की तुलना करने पर यह साफ हो जाता है कि आपका फैसला आपकी जरूरतों पर निर्भर करता है। अगर आपको क्लाउड स्टोरेज, AI फीचर्स और ढेर सारे एप्स का एक्सेस चाहिए, तो Jio आपके लिए परफेक्ट है। यदि आप क्रिएटिव काम करते हैं और स्पैम कॉल्स से बचना चाहते हैं, तो Airtel का ये प्लान बेहतर ऑप्शन है। वहीं, अगर आप दिन भर इंटरनेट का भारी इस्तेमाल करते हैं और डेटा खत्म होने की टेंशन से फ्री रहना चाहते हैं, तो Vi का अनलिमिटेड डेटा वाला प्लान आपके लिए सबसे शानदार विकल्प साबित होगा।
- वीवो टी5 5जी की लॉन्च डेट हुई तय: 7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले से मचाएगा धमाल, जानिए खूबियां
- यूट्यूब को चुनौती: बिलिबिली दे रहा है तगड़ी कमाई का मौका! 1000 व्यूज पर मिलेंगे इतने पैसे
- एपल ने लॉन्च किए नए मैक मिनी और मैक स्टूडियो, पहले से 4 गुना ज्यादा तेज; कीमत भी बढ़ी
- अब एक व्हाट्सएप अकाउंट में जोड़ सकेंगे कई पासकी, आ गए 3 जबरदस्त सिक्योरिटी फीचर्स