Jio True 5G: अब दिल्ली-एनसीआर के यूजर्स भी ले सकेंगे 5G का आनंद, मिल रहा यह वेलकम ऑफर
रिलायंस जियो दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और दिल्ली-एनसीआर एरिया में True-5G सेवाएं देने वाला एकमात्र ऑपरेटर बन गया है।

विस्तार
रिलायंस जियो की Jio True 5G सर्विस अब दिल्ली-एनसीआर में भी लॉन्च हो गई है। कंपनी के दावे के मुताबिक रिलायंस जियो दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और दिल्ली-एनसीआर एरिया में True-5G सेवाएं देने वाला एकमात्र ऑपरेटर बन गया है। जियो तेजी से True-5G नेटवर्क को रोल आउट कर रहा है। दिल्ली के अलावा मुंबई, कोलकत्ता, वाराणसी, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु और नाथद्वारा में रिलायंस जियो अपनी सर्विस शुरू कर चुका है। दिल्ली-एनसीआर इस लिस्ट में सबसे नया है।
कंपनी के बयान मुताबिक उसके नेटवर्क सिग्नल दिल्ली-एनसीआर के सभी महत्वपूर्ण इलाकों और क्षेत्रों में मिलने लगेंगे। अधिकांश आवासीय क्षेत्रों, अस्पतालों, स्कूल, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, सरकारी इमारतों, मॉल, प्रमुख बाजारों, टेक पार्क और मेट्रो स्टेशनों पर जियो ट्रू5जी नेटवर्क उपलब्ध होगा।
दिल्ली में लाखो जियो यूजर्स पहले ही जियो ट्रू5जी सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं। एनसीआर क्षेत्र में 5जी सर्विस लॉन्चिंग के बाद, जियो यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर का इनवाइट मिलना शुरू हो जाएगा। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को अनलिमिटेड 5जी डाटा और 1 जीबीपीएस तक की स्पीड मिलेगी जिसके लिए उन्हें कोई कीमत नहीं चुकानी होगी।
- Airtel 5G Plus: गुरुग्राम के इन 13 इलाकों में शुरू हुई एयरटेल 5G प्लस सर्विस, देखें लिस्ट
- Jio True 5G: ओप्पो के इन स्मार्टफोन में मिलेगी जियो 5G की सुविधा, कंपनी ने की घोषणा
- Weekly tech Wrap: पेड ट्विटर वेरिफिकेशन से भारत के सबसे सस्ते 5G फोन तक, ये हैं इस हफ्ते के प्रमुख अपडेट्स
- JIO TRUE 5G: बेंगलुरु और हैदराबाद में हुई जियो 5G सर्विस की शुरुआत, ग्राहकों को मिलेगी 1GBPS तक की स्पीड