Jio Vs Airtel: लाइव टीवी चैनलों की स्ट्रीमिंग को लेकर भिड़े जियो और एयरटेल, ट्राई तक पहुंचा मामला

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 13 Apr 2023 07:05 PM IST
सार

Jio ने कहा कि प्रतिद्वंद्वी कंपनी को शिकायत करने की बजाए उचित टैरिफ की पेशकश करनी चाहिए। जियो ने यह बात भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) को दिए पत्र में कही है।

विज्ञापन
Jio Slams Airtel Over their Complaint With TRAI about Live TV Channels
Jio vs Airtel - फोटो : amarujala

    विस्तार

    टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने लाइव टीवी चैनलों की स्ट्रीमिंग को लेकर एयरटेल को करारा जवाब दिया है। जियो ने कहा कि एयरटेल उसके द्वारा यूजर्स को दिए जा रहे किफायती टैरिफ को बदनाम करने का जानबूझकर एक दुर्भावनापूर्ण प्रयास कर रहा है। जियो ने कहा कि प्रतिद्वंद्वी कंपनी को शिकायत करने की बजाए उचित टैरिफ की पेशकश करनी चाहिए। जियो ने यह बात भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) को दिए पत्र में कही है।

    रिलायंस जियो का यह जवाब भारती एयरटेल की दूरसंचार नियामक को ब्रॉडबैंड के जरिए ब्रॉडकास्ट होने वाले कंटेंट को रेगुलेटरी के दायरे में लाने और इसका उल्लंघन रोकने की शिकायत की थी। एयरटेल ने ट्राई को कहा था कि ब्रॉडकास्टर अपंजीकृत डिजिटल वितरण प्लेटफॉर्म को ब्रॉडकास्ट कंटेंट प्रदान करके डाउनलिंकिंग नीति का उल्लंघन कर रहे हैं। दरअसल, एयरटेल की शिकायत को जियो टीवी पर फ्री आईपीएल-2023 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग से जोड़कर देखा जा रहा था।

    विज्ञापन

    रिलायंस जियो ने अब इसका विरोध करते हुए ट्राई को लिखे पत्र में कहा है कि जियो फाइबर बैकअप टैरिफ उपभोक्ताओं को फाइबर ऑप्टिक्स टेक्नोलॉजी से जोड़ने के लिए RJIL द्वारा सबसे अच्छा प्रयास है, ताकि बेस्ट-इन-क्लास कनेक्टिविटी सर्विस उपभोक्ताओं को प्रदान किया जा सके। जियो ने कहा कि उसके द्वारा यूजर्स को दिए जा रहे किफायती टैरिफ को बदनाम करने का दुर्भावनापूर्ण प्रयास किया जा रहा है। प्रतिद्वंद्वी कंपनी को शिकायत करने की बजाए उचित टैरिफ की पेशकश करनी चाहिए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें