Jio का नया ₹365 प्लान: 30 दिन की वैलिडिटी, 25GB डेटा, 18 महीने Google Gemini फ्री और भी बहुत कुछ

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Sun, 01 Mar 2026 11:31 PM IST
सार

Jio Recharge:

अगर आप 30 दिन की वैलिडिटी वाला किफायती रिचार्ज ढूंढ रहे हैं, तो Jio के ₹365 वाले प्लान के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 25GB डेटा, रोज 100 SMS और कई डिजिटल सब्सक्रिप्शन फ्री मिल रहे हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

विज्ञापन
jio rs 365 recharge plan 30 days 25gb data google gemini offer tech news hindi
जियो - फोटो : amarujala.com

    विस्तार

    देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए लगातार नए और सस्ते रिचार्ज प्लान ला रही है। इसी कड़ी में कंपनी ने ₹365 का नया प्रीपेड प्लान पेश किया है, जिसमें कॉलिंग, डेटा और कई अतिरिक्त फायदे शामिल हैं। यह प्लान खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो महीनेभर की वैलिडिटी के साथ बैलेंस्ड बेनिफिट चाहते हैं।

    Jio ₹365 प्लान: वैलिडिटी और मुख्य फायदे

    • ₹365 वाला यह प्रीपेड प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ आता है।
    • इसमें पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
    • साथ ही नेशनल रोमिंग भी फ्री है, यानी देश में कहीं भी कॉलिंग पर अलग से शुल्क नहीं लगेगा।
    • डेटा की बात करें तो यूजर्स को कुल 25GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। खास बात यह है कि इसमें कोई डेली लिमिट नहीं है। यानी आप अपनी जरूरत के हिसाब से पूरे 25GB डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • इसके अलावा हर दिन 100 फ्री SMS भी मिलते हैं।

    ₹365 प्लान में मिलने वाले अतिरिक्त फायदे

    • इस प्लान के साथ ₹7.47 का टॉकटाइम भी दिया जा रहा है।
    • एंटरटेनमेंट पसंद करने वालों के लिए खास ऑफर के तहत तीन महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है।
    • साथ ही यूजर्स को JioTV और Jio AI Cloud का एक्सेस भी मिलता है। Jio AI Cloud पर 50GB तक स्टोरेज की सुविधा दी जा रही है।
    • सबसे बड़ा आकर्षण है 18 महीने का Google Gemini सब्सक्रिप्शन, जिसकी कीमत ₹35,100 बताई गई है। यह ऑफर इस प्लान को और भी खास बना देता है।

    Jio ₹349 प्लान: थोड़ा सस्ता विकल्प

    • ₹365 प्लान के अलावा Jio के पास ₹349 का प्रीपेड प्लान भी मौजूद है। इसकी वैलिडिटी 28 दिन है।
    • इस प्लान में भी पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलती है। डेटा के तौर पर इसमें हर दिन 2GB डेटा दिया जाता है, यानी कुल मिलाकर 56GB डेटा। साथ ही रोज 100 SMS भी शामिल हैं।
    • 5G स्मार्टफोन यूजर्स के लिए इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ भी उपलब्ध है।
    • इस प्लान के साथ भी 18 महीने का Google Gemini सब्सक्रिप्शन विशेष ऑफर के तहत दिया जा रहा है।

    किसे लेना चाहिए कौन सा प्लान?

    अगर आप बिना डेली लिमिट के 30 दिन तक डेटा इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो ₹365 प्लान बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं, रोजाना ज्यादा डेटा की जरूरत है तो ₹349 प्लान आपके काम आ सकता है। दोनों ही प्लान कॉलिंग और डिजिटल बेनिफिट्स के मामले में मजबूत नजर आते हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें