Jio Postpaid Plus: क्या है जियो की यह नई सेवा और क्या होंगे फायदे

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 13 Aug 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
Jio Postpaid Plus launched to offer SIM portability all you need to know about jio new service
Jio Postpaid Plus - फोटो : jio/youtube

    रिलायंस इंडस्ट्रीज के 42वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में मुकेश अंबानी ने जियो गीगाफाइबर के प्लान से पर्दा उठाया। उन्होंने बताया कि जियो गीगाफाइबर ब्रॉडबैंड के प्लान की शुरुआती कीमत 700 रुपये होगी और अधिकतम कीमत 10,000 रुपये होगी। जियो गीगाफाइबर प्लान के साथ ग्राहकों सेटटॉप बॉक्स, लैंडलाइन कनेक्शन और एलईडी टीवी फ्री में मिलेगा। वहीं इवेंट में कंपनी ने जियो पोस्टपेड प्लस का भी एलान किया तो आइए जानते हैं कि क्या है जियो की पोस्टपेड सर्विस और क्या हैं इसके फायदे?

    ये भी पढ़ेंः Jio Gigafiber: 9 प्वाइंट्स में जानें कीमत से लेकर फ्री TV और बुकिंग तक के बारे में

    जियो पोस्टपेड प्लस के तहत मिलेगी प्रीमियम सेवा

    jio fiber tv
    jio fiber tv - फोटो : jio

    सबसे पहले आपको बता दें कि जियो की पोस्टपेड प्लस सेवा आम ग्राहकों के लिए नहीं है। जियो पोस्टपेड प्लस सेवा उन ग्राहकों के लिए है जो जियो गीगाफाइबर के ग्राहक हैं और वे प्लैटिनम ग्रेड सर्विस और प्रोडक्ट एक्सपीरियंस चाहते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो जियो गीगाफाइबर के ग्राहकों को ही जियो पोस्टपेड प्लस की सेवा मिलेगी। कुल मिलाकर कहें तो जियो की पोस्टपेड प्लस एक प्रीमियम सर्विस है।

    विज्ञापन

    कैसे मिलेगा जियो पोस्टपेड प्लस का कनेक्शन

    jio fiber
    jio fiber - फोटो : jio

    जिन ग्राहकों के पास जियो गीगाफाइबर का कनेक्शन होगा उनके घर पर जियो के प्रतिनिधि जाएंगे और मौजूदा सर्विस को जियो पोस्टपेड प्लस सेवा में पोर्ट करेंगे। कुल मिलाकर पोस्टपेड सिम सेटअप का पूरा काम ग्राहकों के घर पर ही होगा। जियो पोस्टपेड प्लस सर्विस के जरिए फोन से लेकर टीवी तक सभी डिवाइसेज में कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके अलावा इस सेवा के तहत ग्राहक एक ही प्लान का इस्तेमाल घर और घर से बाहर कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    उदाहरण के तौर पर एक ही कनेक्शन से आप फोन पर बात कर सकेंगे और घर पर टीवी, इंटरनेट और लैंडलाइन कॉलिंग भी मिलेगी। इसके अलावा आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ डाटा शेयर भी कर सकेंगे। इस प्लान के तहत कम कीमत में इंटरनेशनल कॉलिंग भी शामिल है। जियो पोस्टपेड प्लस के तहत सारे बिल एक साथ आएंगे। यानी मोबाइल बिल, टीवी बिल और ब्रॉडबैंड का एक ही बिल आएगा। जियो की पोस्टपेड प्लस सेवा जियो गीगाफाइबर के साथ 5 सितंबर से उपलब्ध होगी। इसकी जानकारी माय जियो एप और जियो की साइट पर मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें