4G डाउनलोडिंग स्पीड: जियो ने फिर मारी बाजी, एयरटेल को हुआ नुकसान
जून के आंकड़ें बताते हैं कि रिलायंस जियो की 4जी डाउनलोड स्पीड अपने प्रतिद्वंदियों से कई गुना ज्यादा है। एयरटेल की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड मई के 4.7 एमबीपीएस के मुकाबले जून में 5.0 एमबीपीएस रही।

विस्तार
रिलायंस जियो ने औसत 4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में एयरटेल और वीआई (वोडाफोन-आइडिया) को एक बार फिर भारी अंतर से मात दी है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के हालिया जारी आंकड़ों के मुताबिक जून में रिलायंस जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 21.9 एमबीपीएस मापी गई। पिछले माह यानी मई में जियो की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 20.7 एमबीपीएस थी। बीते कई महीनों से रिलायंस की औसत डाउनलोड स्पीड लगातार बढ़ रही है।
रिलायंस जियो 4जी डाउनलोड स्पीड में लगातार नंबर वन की पोजीशन पर काबिज है। जून के आंकड़ें बताते हैं कि रिलायंस जियो की 4जी डाउनलोड स्पीड अपने प्रतिद्वंदियों से कई गुना ज्यादा है। एयरटेल की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड मई के 4.7 एमबीपीएस के मुकाबले जून में 5.0 एमबीपीएस रही। हालांकि एयरटेल ने मामूली बढ़त दर्ज की पर रिलायंस जियो की डाउनलोड स्पीड के मुकाबले यह चार गुना से भी आधिक कम रही। फरवरी 2021 के मुकाबले भारती एयरटेल की 4जी डाउनलोड स्पीड में करीब 30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है और वह लुढ़क कर तीसरे नंबर पर पहुंच गया है।
वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर ने अपने कारोबार का विलय कर लिया था और अब वे वोडाफोन-आइडिया के रूप में काम कर रहे हैं पर अप्रैल 2021 तक ट्राई दोनों के आकंड़े अलग अलग दिखाता था। मई माह से ट्राई ने दोनों कंपनियों के आंकड़े वीआई इंडिया के नाम से प्रकाशित करने शुरू कर दिए हैं।
वीआई इंडिया के आंकड़ें बताते हैं कि मई माह में कंपनी की औसत डाउनलोड स्पीड 6.3 एमबीपीएस रिकॉर्ड की गई थी जो मामूली बढ़त के साथ जून में 6.5 एमबीपीएस रही। वीआई इंडिया ने भारती एयरटेल को तीसरे नंबर पर ढकेल कर दूसरा स्थान हासिल किया है पर कंपनी रिलायंस जियो के सामने कहीं नही ठहरती। रिलायंस जियो की डाउनलोड स्पीड वीआई इंडिया से 3 गुना से भी अधिक है।
जून में 6.2 एमबीपीएस के साथ वीआई इंडिया औसत 4 जी अपलोड स्पीड चार्ट में सबसे ऊपर रहा। दूसरे नंबर पर रिलायंस जियो ने बाजी मारी उसकी अपलोड स्पीड 4.8 एमबीपीएस रही। एयरटेल औसत 4जी अपलोड स्पीड के मामले में भी तीसरे नंबर पर रहा। कंपनी की मई माह की औसत अपलोड स्पीड 3.9 एमबीपीएस नापी गई। बता दें कि ट्राई द्वारा औसत गति की गणना माईस्पीड एप्लिकेशन की सहायता से एकत्र रियल टाइम आंकड़ों के आधार पर की जाती है।
- Whatsapp New Privacy Policy: नए मंत्री के आते ही ठंडे पड़े व्हाट्सएप के तेवर, दिल्ली हाईकोर्ट में कही ये बड़ी बात
- Pokemon Go Fest 2021: 17 जुलाई से होगा आगाज, भारतीय प्लेयर को फ्री में मिलेगा यूट्यूब प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन
- Poco F3 GT: गेमिंग ट्रिगर के साथ अगल महीने लॉन्च होगा यह फोन, मिलेगा मीडियाटेक Dimensity 1200 प्रोसेसर
- 64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ Vivo Y53s हुआ लॉन्च, 33W की फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी