फिर वापस आया Jio का कैशबैक ऑफर, 398 के रिचार्ज पर 799 का फायदा

Jio का कैशबैक ऑफर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कंपनी ने अपने कैशबैक ऑफर को फिर से अपडेट किया है। यह नया ऑफर 398 रुपये और इससे ज्यादा के रिचार्ज पर लागू होगा और 398 रुपये का इससे ज्यादा के रिचार्ज पर 799 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। कैशबैक का यह नया ऑफर 1 फरवरी से 15 फरवरी 2018 तक है।
कैसे मिलेगा 799 रुपये का कैशबैक?

सबसे पहले आपको बता दें कि यह कैशबैक आपको रिचार्ज वाउचर और वॉलेट में कैशबैक के रूप में मिलेगा। इस ऑफर के तहत 398 रुपये या इससे ज्यादा के रिचार्ज पर 50 रुपये के 8 रिचार्ज वाउचर मिलेंगे यानी 400 रुपये के वाउचर मिलेंगे। वहीं बचे हुए 399 रुपये वॉलेट कैशबैक के रूप में मिलेंगे।
MobiKwik वॉलेट से रिचार्ज करने पर 2,500 रुपये का होटल वाउचर मिल रहा है। साथ ही शॉपिंग साइट्स के लिए भी डिस्काउंट मिल रहे हैं। बता दें कि अभी हाल ही में कंपनी ने 149 रुपये से लेकर 799 तक के प्लान अपडेट किए हैं।