Jio, Airtel, BSNL, Vi: पूरे एक महीने की वैधता वाले सभी कंपनियों के प्लान, जियो का पैक है सबसे सस्ता

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 04 Apr 2022 10:51 AM IST
विज्ञापन
Jio Airtel Vi and BSNL Monthly Prepaid Plans with Upto 31 days validity see full list here
jio, airtel, vi, BSNL - फोटो : amarujala

    टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने इसी साल जनवरी में कहा था कि टेलीकॉम ऑपरेटरों को 30 दिनों की वैधता वाले प्रीपेड प्लान जारी करने चाहिए। पिछसे पांच सालों से ग्राहकों से एक महीने के पैसे लिए जा रहे थे और 28 दिनों की वैधता वाले प्लान दिए जा रहे थे। ऐसे में ग्राहकों के लिए एक साल में 13 महीने रिचार्ज कराने पड़ते थे। इसे लेकर काफी विरोध हुआ था जिसके बाद ट्राई ने मासिक वैधता वाले रिचार्ज प्लान लॉन्च करने के आदेश दिए थे। ट्राई के आदेश के तीन महीने बाद जियो, एयरटेल और वोडाफोन ने 30 दिन और 31 दिन वाले प्री-पेड लॉन्च किए हैं। आइए जियो, एयरटेल, बीएसएनएल और वोडाफोन के 30 दिन व 31 दिनों वाले सभी रिचार्ज प्लान के बारे में जानते हैं...

    Jio 259 plan
    Jio 259 plan - फोटो : amarujala

    जियो का मासिक वैधता वाला प्लान

    जियो के इस एक महीने वाले प्लान की कीमत 259 रुपये है। इसमें आपको पूरे एक महीने की वैधता मिलेगी यानी यदि आप 1 अप्रैल को रिचार्ज कराते हैं तो आपको अगला रिचार्ज 1 मई को ही कराना होगा। इस प्लान में ग्राहकों को हर रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान को आप एक ही साथ कई बार के लिए रिचार्ज करा सकते हैं। हर महीने वैधता खत्म होने के बाद नया प्लान अपने आप एक्टिव हो जाएगा। इस प्लान में हर रोज 100 SMS भी मिलेंगे। इस प्लान में भी अन्य प्लान की तरह जियो के सभी एप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

    Airtel
    Airtel - फोटो : iStock

    एयरटेल के मासिक वैधता वाला प्लान

    एयरटेल ने मासिक वैधता वाले दो प्लान पेश किए हैं जिनमें एक 296 रुपये का और दूसरा 319 रुपये का है। Airtel ने अपने इन दोनों नए प्लान को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। 296 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 30 दिनों की वैधता मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान के साथ रोज 100 SMS भी मिलेंगे। इस प्लान में कुल 25GB डाटा मिलेगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें