रिचार्ज पैक बने गले की फांस: दूसरे सिम कार्ड बंद कर रहे लोग, महंगे प्लान से हैं परेशान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 20 Sep 2022 03:50 PM IST
सार

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की कई नई रिपोर्ट में कहा गया है कि एयरटेल, जियो और वोडाफोन-आइडिया (Vi) तीनों कंपनियों के यूजर्स की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है। जून के मुकाबले जुलाई 2022 में सभी कंपनियों के ग्राहक कम हुए हैं।

Jio Airtel BSNL and Vi Active Users massive drop in July 2022
jio airtel vi bsnl - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    2016 से पहले देश में कई सारी टेलीकॉम कंपनियां थीं। कुछ कंपनियां कुछ राज्यों तक ही सीमित थीं और कई कंपनियां देशभर में अपनी सेवाएं दे रही थीं। अब हालत यह हो गई है कि देश में सिर्फ तीन प्रमुख कंपनियां भी बची हैं जो कि एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया हैं। पिछले साल तक अधिकतर लोगों के पास दो-दो सिम कार्ड थे लेकिन अब इनकी संख्या कम हो रही है। इसका प्रमाण ट्राई की नई रिपोर्ट है। आइए जानते हैं ट्राई की इस नई रिपोर्ट में क्या है...

    टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की कई नई रिपोर्ट में कहा गया है कि एयरटेल, जियो और वोडाफोन-आइडिया (Vi) तीनों कंपनियों के यूजर्स की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है। जून के मुकाबले जुलाई 2022 में सभी कंपनियों के ग्राहक कम हुए हैं। माना जा रहा है कि इसके पीछे का कारण महंगे होते रिचार्ज प्लान हैं, क्योंकि अब नंबर को चालू रखने के लिए भी लोगों को महंगे रिचार्ज कराना पड़ रहा है। इस रिपोर्ट को लेकर अमर उजाला के फेसबुक पर लोगों से सवाल भी पूछे थे। जवाब में अधिकतर लोगों ने माना कि महंगे रिचार्ज के कारण उन्हें अपने एक सिम कार्ड को बंद करना पड़ रहा है

    जुलाई में Jio ने 2.9 मिलियन यूजर्स जोड़े हैं, जबकि इसी अवधि में Airtel को 0.5 मिलियन नए ग्राहक मिले हैं। वहीं BSNL और Vodafone Idea ने क्रमशः 0.8 मिलियन और 1.5 मिलियन ग्राहक खोए हैं। MTNL को भी 0.4 मिलियन यूजर्स का नुकसान हुआ है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें