जियो ₹198 बनाम एयरटेल ₹199 बनाम वीआई ₹199: 200 रुपये से कम में किसका प्रीपेड प्लान है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?
अगर आप मोबाइल रिचार्ज पर ज्यादा खर्च किए बिना अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा की तलाश में हैं, तो 200 रुपये से कम के बजट में Jio, Airtel और Vi के प्लान बेहतरीन विकल्प हैं। हालांकि, तीनों कंपनियों के ये प्लान एक-दूसरे से काफी अलग है। किसी में रोजाना 2GB डेटा मिलता है तो किसी में पूरे 28 दिनों की लंबी वैलिडिटी। जानिए आपकी जरूरत के हिसाब से कौन-सा प्लान सबसे किफायती है।

विस्तार
टेलीकॉम मार्केट में जब भी सस्ते और किफायती रिचार्ज की बात आती है, तो यूजर्स की नजर हमेशा 200 रुपये से कम वाले ब्रैकेट पर टिकती है। रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (Vi) तीनों ही कंपनियां इस बजट सेगमेंट में ग्राहकों को कॉलिंग और डेटा वाले पैक्स उपलब्ध करती हैं। हालांकि, करीब एक जैसी कीमत होने के बावजूद तीनों के फायदों में जमीन-आसमान का अंतर है।
रिलायंस जियो का 198 रुपये वाले प्लान के फायदे
- रिलायंस जियो का 198 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए है, जिन्हें कम बजट में रोजाना भरपूर इंटरनेट चाहिए। इस पैक की वैलिडिटी 14 दिनों की है और इसमें हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। यानी पूरी वैलिडिटी के दौरान यूजर कुल 28GB डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसके साथ ही देश भर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है। इतना ही नहीं, 5G नेटवर्क और एलिजिबल डिवाइस वाले यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का एक्सेस भी दिया जाता है। साथ में जियो टीवी और जियो एआई क्लाउड जैसे एडिशनल बेनिफिट्स भी शामिल हैं।
एयरटेल के 199 रुपये के पैक में क्या हैं फायदे?
- दूसरी तरफ, एयरटेल का ₹199 वाला प्लान लंबी वैलिडिटी चाहने वालों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह प्लान पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। हालांकि डेटा के मामले में यह जियो से काफी अलग है। इसमें रोजाना डेटा नहीं मिलता, बल्कि पूरे 28 दिनों के लिए कुल 2GB डेटा ही दिया जाता है।
- इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिलते हैं। साथ ही फ्री हैलो ट्यून, एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम और एयरटेल एक्सट्रीम प्ले का एक्सेस भी शामिल है। अगर डेटा की खपत कम है और सिर्फ सिम एक्टिव रखने व कॉलिंग के लिए लंबा प्लान चाहिए, तो यह सही विकल्प है।
वोडाफोन-आइडिया के 199 रुपये के प्लान में क्या मिलता है?
- वोडाफोन आइडिया (Vi) की बात करें तो इसके 199 रुपये वाले रिचार्ज भी 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ पूरी अवधि के लिए कुल 2GB डेटा मिलता है। हालांकि SMS के मामले में यह थोड़ा पीछे रह जाता है, क्योंकि इसमें रोज के बजाय पूरी वैलिडिटी के लिए कुल 300 SMS ही दिए जाते हैं।
- Vi अपने इस पैक के साथ Vi Movies & TV का सब्सक्रिप्शन देता है, जहां लाइव टीवी, फिल्में और शोज देखे जा सकते हैं। डेटा खत्म होने पर 50 पैसे प्रति MB का चार्ज लगता है।
कुल मिलाकर, अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा डेटा और फास्ट इंटरनेट है, तो 14 दिनों में 28GB डेटा देने वाला जियो का ₹198 प्लान सबसे आगे है। वहीं अगर आप कम डेटा में पूरे महीने कॉलिंग और लंबी वैलिडिटी का फायदा उठाना चाहते हैं, तो एयरटेल और Vi के ₹199 वाले प्लान ज्यादा समझदारी भरा सौदा साबित होते हैं।
- सैमसंग के दो नए स्मार्टफोन एंट्री को तैयार: 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से लैस, 6 साल तक नहीं बदलना पड़ेगा फोन
- सैमसंग जल्द लाएगा अपना पहला स्मार्ट ग्लास: मेटा के एआई चश्मे से होगी टक्कर, गूगल जेमिनी का मिलेगा सपोर्ट
- रिलायंस जियो का एनिवर्सरी धमाका: सिर्फ ₹1499 में 4जी फोन के साथ 6 महीने का रिचार्ज फ्री, चेक करें पूरी डिटेल्स
- एक्सप्लेनर: क्या है ओपनएआई का नया 'डॉट्स'? कैसे अकेला एआई एजेंट बदल देगा काम करने का पूरा अंदाज, यहां समझें