IRCTC DOWN: दो घंटे ठप रही वेबसाइट, टिकट बुकिंग-कैंसिलेशन सब था बंद, रेलवे के पास कोई जवाब नहीं

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 09 Dec 2024 12:42 PM IST
सार

IRCTC की वेबसाइट पर मैसेज मिल रहा है फिलहाल मेंटेनेंस का काम चल रहा है। इसलिए अगले 1 घंटे तक कोई बुकिंग नहीं होगी। IRCTC की सर्विस डाउन होने के बाद एक्स पर TATKAL और IRCTC दोनों कीवर्ड ट्रेंड कर रहे हैं। आमतौर पर मेंटेनेंस का काम रात में 11 बजे के बाद होता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि कहीं यह साइबर अटैक तो नहीं है।

विज्ञापन
IRCTC DOWN DOWN TODAY DURING TATKAL BOOKING DETAILS IN HINDI
IRCTC DOWN - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    IRCTC की वेबसाइट आज सुबह ही ठप हो गई है। हैरान करने वाली बात यह है कि तत्काल टिकट बुकिंग के समय ही IRCTC की साइट ठप है। IRCTC की वेबसाइट पर मैसेज मिल रहा है फिलहाल मेंटेनेंस का काम चल रहा है। इसलिए अगले 1 घंटे तक कोई बुकिंग नहीं होगी। कई यूजर्स ने भी सोशल मीडिया पर आउटेज को लेकर शिकायतें की हैं।

    अपडेट-

    वेबसाइट पर बुकिंग अब चालू हो गई है लेकिन साइट अभी भी बहुत स्लो चल रही है।

    विज्ञापन
    IRCTC DOWN
    IRCTC DOWN - फोटो : अमर उजाला

    डाउनडिटेक्टर ने भी वेबसाइट के आउटेज की पुष्टि की है। IRCTC की सर्विस डाउन होने के बाद एक्स पर TATKAL और IRCTC दोनों कीवर्ड ट्रेंड कर रहे हैं। आमतौर पर मेंटेनेंस का काम रात में 11 बजे के बाद होता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि कहीं यह साइबर अटैक तो नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अपडेट-

    वेबसाइट आज सुबह 10 बजे के पहले से ही डाउन है और अभी तक साइट पर जाने पर मेंटेनेंस का ही मैसेज मिल रहा है। रेलवे या IRCTC की ओर से अभी तक कोई बयान आया है कि आखिर वेबसाइट डाउन क्यों है। सुबह 10-11 बजे के बीच तत्काल टिकट की बुकिंग होती है।IRCTC के एप और मोबाइल दोनों में दिक्कत आ रही है। यूजर्स एप भी ओपन नहीं कर पा रहे हैं, जबकि साइट ओपन होने के बाद मेंटेनेंस का मैसैज मिल रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें