चीफ गेमिंग ऑफिसर के लिए निकली वैंकेंसी, छह महीने में मिलेंगे 10 लाख रुपये
सार
मोबाइल कंपनी iQOO ने चीफ गेमिंग ऑफिसर के लिए वैकेंसी निकाली है। कंपनी ने कहा है कि उसे एक चीफ गेमिंग ऑफिसर की जरूरत है। इस पोस्ट के लिए चयनीत उम्मीद्वार को छह महीने के लिए 10 लाख रुपये सैलरी के तौर पर मिलेंगे।
विज्ञापन

विस्तार
यदि आप भी गेमिंग के दीवाने और गेम खेलकर ही पैसे कमाना चाहते हैं तो आपके लिए शानजार मौका है। मोबाइल कंपनी iQOO ने चीफ गेमिंग ऑफिसर के लिए वैकेंसी निकाली है। कंपनी ने कहा है कि उसे एक चीफ गेमिंग ऑफिसर की जरूरत है। इस पोस्ट के लिए चयनीत उम्मीद्वार को छह महीने के लिए 10 लाख रुपये सैलरी के तौर पर मिलेंगे। आइए इस जॉब की नियम और शर्तों के बारे में जानते हैं...
- पहली शर्त यह है कि iQOO में इस पोस्ट के लिए अप्लाई करने के लिए 18-25 साल के बीच उम्र होनी चाहिए।
- दूसरी शर्त यह है कि आवेदक को गेमिंग का शौक होना चाहिए और गेम खेलने में रुचि होनी चाहिए।
- आवेदक भारत का रहने वाला होना चाहिए।
- इस पोस्ट के लिए 11 जून 2023 तक अप्लाई किया जा सकता है।
- iQoo इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब आपको एक फॉर्म दिखेगा उस पर क्लिक करें और फॉर्म भरें।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- भविष्य की जरूरत के लिए रजिस्ट्रेशन का स्क्रीनशॉट सेव करके रख लें।
नोट -चार इलिमिनेशन राउंड के बाद शॉर्ट लिस्ट जारी होगी। यह फुल टाइम या परमानेंट जॉब नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
- Realme 11 Pro सीरीज इस दिन भारत में होगी लॉन्च, कम कीमत में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का कैमरा
- WWDC23: इंदौर की असमी जैन बनीं एपल स्विफ्ट स्टूडेंट चैलेंज की विजेता, आंखों के लिए बनाया यह खास एप
- 8GB रैम और Snapdragon प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा OnePlus का यह सस्ता फोन, बेंचमार्किंग साइट पर हुआ स्पॉट
- Samsung Galaxy F54 5G की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, प्री-बुकिंग शुरू