गुड न्यूज: iPhone से भी अब विंडोज में ट्रांसफर कर सकेंगे फोटोज, iCloud सिंक करने का मिलेगा मौका
माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में एक इवेंट में दो नए लैपटॉप लॉन्च किए हैं और साथ ही iCloud के साथ सिंकिंग का एलान किया है यानी iPhone यूजर्स अब iCloud के फोटोज को विंडोज फोटोज एप में भी एक्सेस कर सकेंगे।

विस्तार
अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्टम को लेकर लोगों को हमेशा से दिक्कतों का सामना करना पड़ा है, लेकिन अब टेक कंपनियां इस मुश्किल को आसान कर रही हैं। मैकबुक और विंडोज सिस्टम में सिंकिंग को लेकर यूजर्स परेशान रहते हैं लेकिन अब Microsoft ने इसका समाधान कर दिया है।
माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में एक इवेंट में दो नए लैपटॉप लॉन्च किए हैं और साथ ही iCloud के साथ सिंकिंग का एलान किया है यानी iPhone यूजर्स अब iCloud के फोटोज को विंडोज फोटोज एप में भी एक्सेस कर सकेंगे।
यह सुविधा फिलहाल Windows 11 के लिए ही है और यह अभी बीटा टेस्टर के लिए है, लेकिन जल्द ही इसे सभी के लिए जारी किया जाएगा। फिलहाल आईफोन यूजर को विंडोज में आईक्लाउड की फोटो को देखने के लिए एक कॉपी डाउनलोड करनी पड़ती है। कहा जा रहा है कि इस फीचर के लिए माइक्रोसॉफ्ट और एपल लंबे समय से साथ में काम कर रहे थे।
Microsoft ने डेस्कटॉप के लिए एपल टीवी और एपल म्यूजिक एप को भी पेश किया है जो कि अगले साल विंडोज यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा। वैसे आपको बता दें कि Apple Music एप फिलहाल Xbox यूजर के लिए उपलब्ध है।
बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट ने अपने इवेंट में Surface Laptop 5 को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का पहला सरफेस लैपटॉप है जिसमें Thunderbolt 4 दिया गया है। इसमें 13-5 इंच की प्राइमरी और 15 इंच की सेकेंडरी डिस्प्ले है।