एपल: क्या आईफोन 18 के लॉन्च से पहले आईफोन 16 पर मिल रहा डिस्काउंट? जानें डिटेल

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Wed, 09 Sep 2026 05:05 PM IST
सार

कुछ ही घंटों में आईफोन 18 प्रो सीरीज दस्तक देने वाली है। इससे पहले ही रिटेल डीलर साइट्स पर आईफोन 16 पर भारी डिस्काउंट, बैंक कैशबैक और बंपर एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। यानी नई सीरीज के ग्लोबल लॉन्च से पहले पुराने मॉडल पर खरीदारी का मौका और भी आकर्षक हो गया है। आइए जानते हैं कि आईफोन 18 प्रो सीरीज की लॉन्चिंग से पहले आईफोन 16 पर कौन-कौन से रिटेल प्लेटफॉर्म कितनी बचत का मौका दे रहे हैं।

विज्ञापन
iPhone 16 Gets Dealer-Level Discounts Ahead iPhone 18 Launch, Check Bank, Exchange Offers
आईफोन 16 पर आया बंपर डिस्काउंट - फोटो : amarujala.com

    विस्तार

    एपल की नई आईफोन 18 सीरीज की लॉन्चिंग से पहले पुराने मॉडल आईफोन 16 पर रिटेल मार्केट में आकर्षक डील्स देखने को मिल रही हैं। खास बात यह है कि फ्लिपकार्ट और रिलायंस डिजिटल जैसे बड़े रिटेल प्लेटफॉर्म पर डीलर लेवल प्राइसिंग और बैंक ऑफर मिल रहे हैं।

    आईफोन 16 का 128GB मॉडल रिलायंस डिजिटल पर फिलहाल 69,900 में लिस्टेड है। कंपनी के प्लेटफॉर्म पर इस मॉडल के साथ अलग-अलग बैंक कार्ड पर डिस्काउंट ऑफर भी दिखाए जा रहे हैं।

    विज्ञापन

    फ्लिपकार्ट पर भी आईफोन 16 128GB की कीमत करीब 69,900 दिखाई जा रही है, जबकि उपलब्ध ऑफर्स के आधार पर प्रभावी कीमत इससे और नीचे जा सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फ्लिपकार्ट पर बैंक और एक्सचेंज का फायदा

    • फ्लिपकार्ट पर आईफोन 16 128GB की लिस्टेड कीमत 69,900 है। इसके ऊपर बैंक ऑफर और एक्सचेंज का विकल्प दिया जा रहा है। उपलब्ध डील के मुताबिक, फ्लिपकार्ट एक्सिस या एसबीआई कार्ड जैसे योग्य बैंक ऑफर के जरिए अतिरिक्त बचत की जा सकती है। वहीं पुराने आईफोन को एक्सचेंज करने पर मिलने वाला फायदा फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगा।
    • मिसाल के तौर पर आईफोन 14 के एक्सचेंज पर 21,500 तक का एक्सचेंज बेनिफिट बताया जा रहा है। बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज को एक साथ लागू करने पर प्रभावी कीमत करीब 45,980 तक पहुंच सकती है। हालांकि, यह कीमत हर ग्राहक के लिए समान नहीं होगी, क्योंकि एक्सचेंज वैल्यू पुराने फोन की कंडीशन, मॉडल और उपलब्ध ऑफर पर निर्भर करती है। फ्लिपकार्ट पर अभी आईफोन 16 के लिए एक्सचेंज और बैंक ऑफर दोनों दिखाई दे रहे हैं।

    रिलायंस डिजिटल पर भी 69,900 की डील

    • रिलायंस डिजिटल पर भी आईफोन 16 128GB को ₹69,900 में लिस्ट किया गया है। प्लेटफॉर्म पर इस मॉडल के लिए बैंक कार्ड डिस्काउंट वाली अलग-अलग डील्स भी चल रही हैं। कुछ बैंक ऑफर में ₹3,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिख रहा है, जबकि दूसरी डील्स में आईसीआईसीआई, एक्सिस और कोटक जैसे कार्ड पर चार हजार तक के ऑफर उपलब्ध बताए गए हैं।
    • आईसीआईसीआई बैंक की मौजूदा एपल ऑफर लिस्ट में आईफोन 16 पर क्रेडिट कार्ड से एक हजार तक और ईएमआई ट्रांजैक्शन पर दाे हजार तक कैशबैक का ऑफर भी दिया गया है। यह ऑफर एपल प्रीमियम रीसेलर्स और बड़े रिटेल स्टोर्स समेत चुनिंदा चैनलों पर लागू है और एपल की अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है।

    यानी डिस्काउंट सिर्फ ऑनलाइन सेल तक सीमित नहीं

    • आईफोन 16 पर मौजूदा डील्स को देखने का सबसे अहम पहलू यही है कि रिटेल चैनल पुराने स्टॉक को आकर्षक कीमत और ऑफर्स के साथ बेच रहे हैं। यानी ग्राहक को फायदा सिर्फ किसी एक ऑनलाइन सेल से नहीं, बल्कि रिटेलर की कीमत, बैंक ऑफर और पुराने फोन के एक्सचेंज को मिलाकर मिल सकता है।
    • एक्सिस बैंक की ओर से भी एपल के अधिकृत रिटेलर्स पर इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर चल रहा है। बैंक के मुताबिक, अधिकृत एपल रीसेलर स्टोर्स पर एपल प्रोडक्ट खरीदने पर कार्ड और ईएमआई ट्रांजैक्शन के जरिए इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है।

    क्या अभी आईफोन 16 खरीदना चाहिए?

    • अगर आपका बजट सीमित है और आप पुराने आईफोन या किसी दूसरे फोन से अपग्रेड करना चाहते हैं, तो मौजूदा रिटेल डील आईफोन 16 को एक आकर्षक विकल्प बना सकती है।
    • आईफोन 16 में A18 चिप, 48MP फ्यूजन कैमरा, कैमरा कंट्रोल और एपल इंटेलिजेंस जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसलिए यह सिर्फ इसलिए पुराना विकल्प नहीं बन जाता क्योंकि नया आईफोन लॉन्च होने वाला है।
    • हालांकि, अगर आपका फोकस लेटेस्ट आईफोन 18 सीरीज, नई चिप, कैमरा अपग्रेड और नई पीढ़ी के फीचर्स पर है, तो नए मॉडल का इंतजार करना ज्यादा बेहतर हो सकता है।

    डील लेने से पहले एक बात जरूर देखें

    • यहां दिखाई जा रही प्रभावी कीमत अधिकतम संभावित डिस्काउंट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज बेनिफिट को जोड़कर बनती है। हर ग्राहक को यही कीमत मिले, यह जरूरी नहीं है।
    • खासकर एक्सचेंज की रकम फोन के मॉडल, कंडीशन और वैल्यूएशन पर निर्भर करती है। इसलिए खरीदारी से पहले अंतिम पेमेंट स्क्रीन पर मिलने वाली कीमत और बैंक ऑफर की शर्तें जरूर जांचें।
    • कुल मिलाकर, आईफोन 18 सीरीज की लॉन्चिंग से ठीक पहले आईफोन 16 पर रिटेलर्स की ओर से मिल रही कीमत और ऑफर पुराने मॉडल को कम बजट में प्रीमियम आईफोन खरीदने वालों के लिए दिलचस्प बना रहे हैं।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें