सरकार की चेतावनी के बाद एपल ने जारी किया अपडेट, तुरंत अपडेट करें अपना आईफोन
iOS 16.1 के अपडेट के साथ एपल ने कहा है कि इस बग को दूर कर लिया गया है। iOS 16.1 के पहले वाले वर्जन में बग था जिससे iPhone 8 और उसके बाद के सभी आईफोन के साथ iPad Pro (सभी मॉडल), iPad Air 3 के बाद के सभी मॉडल, iPad 5 और iPad mini 5 की सिक्योरिटी खतरे में थी।

विस्तार
Apple ने हाल ही में iOS 16.1 का अपडेट जारी किया है। इसके साथ iPadOS 16.1, macOS Ventura, tvOS 16.1 और watchOS 9.1 का अपडेट भी आया है। iOS 16.1 के एक बग को लेकर हाल ही में सर्ट-इन (इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम) ने चेतावनी दी थी। सर्ट-इन के मुताबिक इस बग का फायदा उठाकर एपल के ब्राउजर सफारी के यूआरएल का भी नकली यूआरएल बनाया जा सकता था।
अब iOS 16.1 के अपडेट के साथ एपल ने कहा है कि इस बग को दूर कर लिया गया है। iOS 16.1 के पहले वाले वर्जन में बग था जिससे iPhone 8 और उसके बाद के सभी आईफोन के साथ iPad Pro (सभी मॉडल), iPad Air 3 के बाद के सभी मॉडल, iPad 5 और iPad mini 5 की सिक्योरिटी खतरे में थी।
इस बग की पहचान CVE-2022-42827 के तौर पर हुई थी। इसकी मदद से हैकर्स आपके फोन के डाटा को एक्सेस कर सकते थे। iOS 16.1 के नए अपडेट में 19 सिक्योरिटी बग को फिक्स किया गया है। तो यदि आपके पास भी आईफोन है और iOS 16.1 का अपडेट आया है तो अपने फोन को तुरंत अपडेट करें।