iOS 15.4: अब मास्क के साथ भी अनलॉक कर सकेंगे iPhone, ऐसे करें सेटिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 15 Mar 2022 11:35 AM IST
सार

महामारी की शुरुआत से ही आईफोन यूजर्स को मास्क के कारण आईफोन को अनलॉक करने में काफी परेशानी हो रही थी।

iOS 15.4 Update released now iPhone Face ID Unlock While Wearing a Mask
मास्क के साथ भी आईफोन करें अनलॉक - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Apple ने करीब दो महीने के इंतजार के बाद आखिरकार iOS 15.4 का अपडेट जारी कर दिया है। iOS 15.4 की टेस्टिंग पिछले दो महीने से बीटा वर्जन पर हो रही थी। iOS 15.4 के अपडेट के बाद आप मास्क पहने रहने पर भी अपने आईफोन को अनलॉक कर सकेंगे। महामारी की शुरुआत से ही आईफोन यूजर्स को मास्क के कारण आईफोन को अनलॉक करने में काफी परेशानी हो रही थी। नए अपडेट को लेकर एपल ने सपोर्ट पेज पर भी जानकारी दी है जिसमें फेस मास्क के साथ फेस आईडी इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में बताया गया है।

    एपल ने कहा है कि उसने फेस मास्क के साथ फेस आईडी को अनलॉक करने का फीचर iOS 15.4 के साथ जारी कर दिया है, लेकिन यह फीचर फिलहाल सिर्फ आईफोन 12 और आईफोन 13 सीरीज यानी iPhone 12, 12 Mini, 12 Pro, 12 Pro Max, iPhone 13, 13 Mini, 13 Pro और 13 Pro Max के साथ ही काम करेगा। अपडेट के बाद यूजर्स को use Face ID with a mask का विकल्प मिलेगा।

    iOS 15.4 का अपडेट करने के बाद फोन की वेलकम स्क्रीन पर ही आपको set up Face ID using the same face scan process का विकल्प मिलेगा जिसके बाद आप सेटिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आप फोन की सेटिंग में Face ID & Passcode सेटिंग में जाकर turn on Face ID with a Mask के विकल्प पर क्लिक करके सेटिंग कर सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें