Data Cost In Israel: इजरायल में इंटरनेट की कीमत चौंकाने वाली, भारत से 13 गुना महंगा 1GB डेटा!

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Tue, 24 Jun 2025 07:10 PM IST
सार

Data Cost In Israel:

भारत उन देशों में शामिल हैं जहां दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट डेटा मिलता है। भारत में 1GB डेटा सिर्फ 7.30 रुपये में मिलता है। वहीं, इजरायल में इंटरनेट की कीमतें क्या हैं? आइए जानने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन
Internet data price in israel vs india comparison
इजरायल में क्या है मोबाइल डेटा की कीमत - फोटो : AI

    विस्तार

    ईरान और इजरायल के बीच हाल ही में खत्म हुई 12 दिनों की जंग के बाद अब सीजफायर की स्थिति है, लेकिन इस बीच इजरायल से जुड़ी एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। क्या आप जानते हैं कि भारत की तुलना में इजरायल में 1 जीबी इंटरनेट कितनी महंगी कीमत पर मिलता है? इस रिपोर्ट में हम आपको इजरायल में टेलीकॉम सेवाओं की स्थिति और इंटरनेट दरों की तुलना भारत से करके बताएंगे।

    इजरायल में किन कंपनियों की है पकड़

    भारत में जहां रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियां इंटरनेट सेवाएं देती हैं, वहीं इजरायल में Golan Telecom और TCS Telecom जैसी कंपनियों का दबदबा है। ये कंपनियां कॉलिंग, एसएमएस और डेटा सेवाएं देती हैं, लेकिन इनके प्लान्स की कीमतें भारतीय यूजर्स को हैरान कर सकती हैं।

    विज्ञापन

    1GB डेटा की कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

    Golan Telecom की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, 10GB हाई-स्पीड डेटा वाला प्लान 39 इजरायली शेकेल का है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 983 रुपये होते हैं। इस हिसाब से इजरायल में 1GB डेटा की कीमत लगभग 98.30 रुपये होती है। यह प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    भारत में डेटा प्लान की स्थिति

    भारत में रिलायंस जियो जैसे प्रोवाइडर 30 दिन की वैलिडिटी वाले 30GB डेटा प्लान को 219 रुपये में पेश करते हैं। इसमें प्रति जीबी डेटा की कीमत लगभग 7.30 रुपये पड़ती है। इसके अलावा कंपनी के पास 175 रुपये में 10GB और 100 रुपये में 5GB डेटा वाले प्लान भी हैं, जो क्रमशः 28 दिन और 90 दिन की वैलिडिटी देते हैं।

    अगर दोनों देशों की तुलना करें, तो इजरायल में 1GB डेटा के लिए यूजर्स को भारत की तुलना में करीब 91 रुपये ज्यादा चुकाने पड़ते हैं। यानी इजरायल में डेटा भारत से करीब 13 गुना महंगा है।

    (डिस्क्लेमर: यह खबर इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों के आधार पर तैयार की गई है। अमर उजाला इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता।)

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें