Internet Shutdown 2021: इंटरनेट बंद होने से दुनिया को 40 हजार करोड़ का नुकसान, भारत में 1,157 घंटे बंद रहा इंटरनेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 13 Jan 2022 05:23 PM IST
विज्ञापन
internet Shutdown in 2021 cost is 400 million internet in india closed for 1157 hours tech news hindi
Internet shutdown - फोटो : amarujala

    दुनिया के तमाम देशों में इंटरनेट को बंद किया जाता है। कई बार सुरक्षा कारणों से इंटरनेट को सरकार बंद करती है और कई बार किसी तकनीकी समस्या के कारण इंटरनेट शटडाउन किया जाता है। हर साल के अंत में उस साल इंटरनेट शटडाउन की रिपोर्ट आती है। अब 2021 की भी रिपोर्ट आ गई है। साल 2021 में 2020 के मुकाबले 36 फीसदी अधिक इंटरनेट शटडाउन हुआ है। साल 2021 में पूरी दुनिया में कुल 30,000 घंटे इंटरनेट बंद हुआ है जिससे 5.45 बिलियन डॉलर यानी करीब 40,300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

    जिन देशों को इंटरनेट शटडाउन से सबसे अधिक नुकसान हुआ है, उस लिस्ट में भारत तीसरे नंबर पर है। भारत में साल 2021 में 1,157 घंटे इंटरनेट बंद रहा है जिससे 582.8 मिलियन डॉलर यानी करीब 4,300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी जानकारी वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) आधारित वेबसाइट Top10VPN की रिपोर्ट से मिली है। भारत में इंटरनेट बंद होने से 5.9 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। देश की राजधानी नई दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान लंबा इंटरनेट बंद हुआ था।

    विज्ञापन

    साल 2021 में इंटरनेट शटडाउन से करीब 48 करोड़ लोग पूरी दुनिया में प्रभावित हुए हैं। सालाना स्तर पर इसमें 80 फीसदी का इजाफा देखा गया है। साल 2021 में 21 देशों में 50 प्रमुख इंटरनेट आउटेज हुए हैं जिनमें 75 फीसदी इंटरनेट आउटेज सरकारों ने किया है। इंटरनेट बंद करने में म्यांमार पहले नंबर पर है। यहां 2021 में इंटरनेट के बंद होने से 2.8 बिलियन डॉलर यानी करीब 20,700 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और 2.2 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। दूसरे नंबर पर नाइजीरिया है, जहां 10.4 करोड़ प्रभावित हुए हैं और करीब 11,100 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें