Instagram: अब Reels देखने का मजा होगा डबल! जानिए क्या है इंस्टाग्राम का Blend फीचर

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 20 Apr 2025 01:53 PM IST
सार

इंस्टाग्राम ने हाल ही में Blend फीचर को रोल आउट किया है। जानिए क्या है यह फीचर और रील्स देखने को कैसे मजेदार बना सकता है।

विज्ञापन
Instagram blend feature watch reels with friends and family members
Instagram - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    अगर आप भी इंस्टाग्राम पर Reels देखने के शौकीन हैं और अक्सर अपने दोस्तों को मजेदार वीडियो भेजते रहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। इंस्टाग्राम ने हाल ही में अपने एप में एक धमाकेदार फीचर को लॉन्च किया है जिसे Blend कहा जा रहा है।

    क्या है Blend फीचर?

    Instagram का Blend फीचर एक तरह से "दोस्ती वाली फीड" है। इसमें आप और आपका कोई खास दोस्त मिलकर Reels देख सकते हैं, जो दोनों की पसंद पर आधारित होती हैं।

    विज्ञापन

    मतलब अगर आपको कॉमेडी पसंद है और आपके दोस्त को ट्रेंडी डांस वीडियो, तो Blend फीड में आपको दोनों तरह के कंटेंट के फीड मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैसे करें Blend का इस्तेमाल?

    1. इंस्टाग्राम पर उस दोस्त को इनवाइट भेजें जिसके साथ आप Blend करना चाहते हैं।

    2. जैसे ही वो इनवाइट एक्सेप्ट करेगा, आप दोनों के लिए एक खास Blend फीड बन जाएगी।

    3. इस फीड में दिखने वाले Reels, आपकी और आपके दोस्त की पसंद के हिसाब से कस्टमाइज होंगे।

    4. आप इसे Instagram चैट के ज़रिए एक्सेस कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: जल्द महंगे होने वाले हैं सभी रिचार्ज प्लान, 25% तक बढ़ेंगी कीमतें

    इससे क्या फायदा होगा?

    अब दोस्तों के साथ Reels देखने का एक्सपीरियंस पहले से कहीं ज्यादा मजेदार और पर्सनल होगा। जब एक जैसी या कुछ अजीब Reels दिखेंगी, तो उन पर चैट में मस्ती करना और भी आसान हो जाएगा। ये फीचर उन लोगों के लिए बेस्ट है जो सोशल मीडिया को सिर्फ स्क्रॉल करने की जगह, किसी के साथ एंजॉय करना पसंद करते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें