गेमर्स के लिए खुशखबरी: इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो की भारत में एंट्री तय, इसी महीने लॉन्च होगा फोन, जानें फीचर्स

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 08 Oct 2026 05:09 PM IST
सार

अगर आप गेमिंग के शौकीन हैं और एक बजट-फ्रेंडली पावरहाउस स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो थोड़ा रुक जाइए। इनफिनिक्स अपनी लोकप्रिय GT सीरीज का नया फोन Infinix GT 50 Pro इसी महीने भारत में उतारने जा रहा है। कंपनी इस बार केवल एक फोन ही नहीं, बल्कि पूरा गेमिंग इकोसिस्टम लाने की तैयारी में है। जानिए इस अपकमिंग गेमिंग बीस्ट की पूरी लॉन्च टाइमलाइन और डिटेल्स।

infinix gt 50 pro india launch october gaming smartphone features ram specifications price details
Infinix GT 50 Pro - फोटो : Infinix

    विस्तार

    मोबाइल गेमिंग के शौकीनों के लिए अक्तूबर का महीना बेहद रोमांचक होने जा रहा है। ट्रांसियन ग्रुप का लोकप्रिय ब्रांड इनफिनिक्स भारत में अपनी परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड GT सीरीज का नया दांव चलने के लिए तैयार है। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के अनुसार, कंपनी अपना बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन Infinix GT 50 Pro इसी महीने भारतीय बाजार में ऑफिशियली पेश करने जा रही है।

    यह डिवाइस अप्रैल में ही ग्लोबल मार्केट में एंट्री ले चुका है और अब भारतीय गेमर्स के अनुभव को अपग्रेड करने के लिए देश में दस्तक दे रहा है।

    लाइव हुआ इंटरैक्टिव पेज

    मशहूर टेक टिपस्टर सुधांशु अंभोरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए दावा किया है कि Infinix GT 50 Pro अक्टूबर में ही भारत में कदम रखेगा। इसके साथ ही एक खास इंटरैक्टिव वेबपेज का लिंक भी सामने आया है।

    इस पेज पर गेमर्स के लिए एक खास 'रिवील मीटर' दिया गया है, जहां यूजर्स के क्लिक्स के साथ लॉन्च डेट अनलॉक होगी। पेज पर 30 सेकंड का टाइमर, प्रोग्रेस बार और रोजाना 5 सेशन की लिमिट दी गई है। हालांकि सीधे तौर पर फोन का नाम नहीं लिखा गया है, लेकिन URL में मौजूद 'GT' और 'PR' पैरामीटर से साफ है कि यह टीजर इनफिनिक्स की नई GT सीरीज का ही है।

    केवल स्मार्टफोन नहीं, आएगा पूरा गेमिंग इकोसिस्टम

    Infinix अपनी GT सीरीज में पहले ही GT 10 Pro, GT 20 Pro और GT 30 Pro जैसे धाकड़ गेमिंग स्मार्टफोन्स के जरिए अलग पहचान बना चुका है। लेकिन GT 50 Pro के साथ कंपनी एक बड़ा दांव खेल रही है।

    कंपनी इस बार इकोसिस्टम-बेस्ड गेमिंग एक्सपीरियंस पेश करने की तैयारी में है। इसका मतलब है कि स्मार्टफोन के साथ-साथ गेमिंग को स्मूद और प्रो-लेवल बनाने वाले कई एक्सेसरीज और हार्डवेयर कंपोनेंट्स भी पेश किए जा सकते हैं, जो गेमिंग कंट्रोल्स और हीटिंग मैनेजमेंट को बेहतर करेंगे।

    कब लॉन्च होगा फोन?

    हालांकि अभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon या Flipkart पर इसका ऑफिशियल माइक्रोसाइट लाइव नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि आने वाले कुछ ही दिनों में कंपनी आधिकारिक टीजर के जरिए लॉन्च की सटीक तारीख से पर्दा उठा देगी। अगर आप इस फेस्टिव सीजन में एक नया गेमिंग फोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो Infinix GT 50 Pro के लिए थोड़ा इंतजार करना एक समझदारी भरा फैसला साबित हो सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें