भारत में पहली बार होगा मोबाइल कांग्रेस, एशियाई बाजारों पर रहेगा फोकस

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 06 Mar 2017 11:02 AM IST
विज्ञापन
india will organise its first mobile congress in September
इंडियन मोबाइल कांग्रेस - फोटो : TechCrunch

    बर्सिलोना के बाद अब भारत में मोबाइल कांग्रेस का आयोजन होने जा रहा है। इवेंट का आयोजन सितंबर 2017 में होगा जिसमें दक्षिण पूर्व एशियाई बाजारों में भारत की पहुंच का खास ध्यान रखा जाएगा।

    सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) के महानिदेशक राजन एस मैथ्यू ने पीटीआई से बातचीत में इसकी जानकारी देते हुए कहा, 'बर्सिलोना में एक मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस का आयोजन होता है और दूसरा शंघाई में होता है। दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में कुछ भी नहीं होता। भारत दूरसंचार के क्षेत्र में अग्रणी होकर उभर रहा है जिसका प्रदर्शन हम इंडियन मोबाइल कांग्रेस में करेंगे।'

    विज्ञापन

    उन्होंने कहा कि भारत की सभी इंडियन मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में मोबाइल ऑपरेटर कंपनियां, फेसबुक, हुवावे, इरिक्शन, सिस्को जैसी कंपनियां हिस्सा लेंगी। मैथ्यू ने बताया कि और भी कई भारतीय कंपनियों को इवेंट में हिस्सा लेने के लिए न्यौता दिया गया है। इंडियन मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस का आयोजन 27 सितंबर से दिल्ली के प्रगति मैदान में होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें