India-EU TTC: भारत-यूरोपीय संघ ट्रेड टेक्नोलॉजी काउंसिल की पहली बैठक की तैयारियां शुरू, बने तीन कार्य समूह

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 06 Feb 2023 05:36 PM IST
सार

Trade and Technology Council: भारत-यूरोपीय संघ टीटीसी भारत और यूरोपीय संघ को व्यापार, विश्वसनीय टेक्नोलॉजी और सुरक्षा की सांठगांठ में रणनीतिक चुनौतियों से निपटने में मदद करेगी।

विज्ञापन
India and EU Trade and Technology Council ttc establish three Working Groups for first meeting
india eu summit - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    भारत और यूरोपीय संघ की ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल (टीटीसी) की पहली बैठक की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। टीटीसी की पहली बैठक भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन से पहले होने वाली है और इसके लिए तीन कार्य समूहों की स्थापना की गई है।

    विश्वसनीय टेक्नोलॉजी में मदद करेगा काउंसिल

    भारत-यूरोपीय संघ टीटीसी की स्थापना पर संयुक्त बयान के अनुसार, भारत-यूरोपीय संघ टीटीसी भारत और यूरोपीय संघ को व्यापार, विश्वसनीय टेक्नोलॉजी और सुरक्षा के साथ सांठगांठ से रणनीतिक चुनौतियों से निपटने में मदद करेगी। साथ ही काउंसिल भारत और यूरोपीय संघ के अपने द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने और इन क्षेत्रों में राजनीतिक प्रतिबद्धताओं को लागू करने में मदद करेगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें