Cyber Security: साइबर सुरक्षा पेशेवरों की बढ़ रही मांग, लाखों में मिलेगा वेतन, जानिए क्या होता है इनका काम?

निर्मल कांत
एजेंसी, नई दिल्ली।निर्मल कांत
Mon, 19 Sep 2022 10:35 AM IST
सार

साइबर हमलों और अपराध में वृद्धि के साथ, सरकारी एजेंसियां, वित्तीय संस्थान और कंपनियां अपने डाटा को सुरक्षित रखने के लिए अनुभवी एथिकल हैकर्स को काम पर रख रहीं हैं।

विज्ञापन
Increasing demand for cyber security professionals know what is their work
साइबर हमले - फोटो : फाइल फोटो

    विस्तार

    कोविड-19 ने दुनिया के हर उद्योग को प्रभावित किया है और साइबर स्पेस भी इससे बच नहीं पाया है। वैश्विक महामारी ने साइबर अपराधियों के लिए लोगों को निशाना बनाने के नए रास्ते खोल दिए हैं। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी आउटलुक रिपोर्ट बताती है कि 2021 में वैश्विक स्तर पर साइबर हमलों में 125% की वृद्धि हुई।

    साइबर अपराध अब जीडीपी के एक प्रतिशत से अधिक का प्रतिनिधित्व करते हैं और यह अनुमान है कि दुनिया भर में साइबर अपराध की लागत 2025 तक सालाना $10.5 ट्रिलियन होगी। साइबर अपराध की चल रही लहर के बीच, यह देखना आसान है कि साइबर सुरक्षा प्रोफेशनल्स के लिए सामान्य रूप से मांग इतनी अधिक क्यों है और खासकर एथिकल हैकर्स के लिए। जैसे-जैसे साइबर हमले बढ़ते जा रहे हैं, वैसे-वैसे अधिक से अधिक कंपनियां साइबर अपराधियों को विफल करने के लिए एथिकल हैकर्स को नियुक्त कर रही हैं।

    विज्ञापन

    जब हम "हैकिंग" शब्द सुनते हैं, तो सबसे पहले दिमाग में यह आता है कि यह एक आपराधिक कृत्य है। हालांकि, एथिकल या व्हाइट हैट हैकर्स कंप्यूटर सिस्टम में सुरक्षा संबंधी कमियों को खोजने और उन्हें ठीक करने के लिए अपनी विशेषज्ञता का उपयोग करते हैं। हैकिंग की दुनिया में एथिकल हैकर्स अच्छे लोग हैं। एथिकल हैकर्स खराब चीजों, साइबर अपराधों के लिए अपने उन्नत कंप्यूटर कौशल का उपयोग करने के साथ, दुनिया भर के व्यवसायों और संगठनों को उनकी कंप्यूटर और डिजिटल सुरक्षा में कमजोरियों का पता लगाने में मदद करते हैं और उन्हें हैकर्स से बचाने के लिए कदम उठाते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    तकनीकी क्षेत्र में रुचि

    यदि आप ऐसे व्यक्ति हैं जो नई-नई टेक्नोलॉजी को जानना और समझना पसंद करते हैं, कंप्यूटर की दुनिया में हो रहे आविष्कार और उन्नति की सराहना करते हैं और चुनौती पसंद करते हैं, तो एथिकल हैकिंग में कॅरिअर एक आकर्षक संभावना हो सकती है। इस क्षेत्र में आप जिस कंपनी में काम करते हैं उससे अनुमति मिलने के बाद आपको उनके कंप्यूटर सिस्टम और नेटवर्क को हैक करने के लिए अपने कौशल का उपयोग करने का अवसर मिलता है और ऐसा करने के लिए आपको अच्छा पैसा भी मिलता है।

    कंपनियां एथिकल हैकर्स से अपने इन्फ्रास्ट्रक्चर को हैक करने की अनुमति इसलिए देती हैं, ताकि सिक्योरिटी संबंधी समस्याओं को ढूंढ कर ठीक किया जा सके। इससे पहले कि कोई बाहरी व्यक्ति इसका गलत प्रयोग कर पाए।

    स्नातक जैसी सामान्य शिक्षा के अलावा, कुछ अन्य गुण हैं जो एक पेशेवर एथिकल हैकर से अपेक्षित किए जाते हैं जैसे कि मजबूत प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल, दबाव में काम करने की क्षमता, सीखने की जिज्ञासा, अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में ज्ञान, नेटवर्किंग की अच्छी समझ, बुनियादी तकनीकी और प्रोग्रामिंग स्किल। इसके अलावा आप आवश्यक स्किल प्राप्त करने के लिए, डिप्लोमा इन एथिकल हैकिंग, पेनिट्रेशन टेस्टिंग और सर्टिफाइड एथिकल हैकर जैसे कोर्स कर सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें