आइडिया के इस प्लान में रोज मिल रहा 5GB डाटा, कीमत 300 रुपये से भी कम

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 30 Jul 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
Idea launched Rs 295 plan, Offers 5GB Data, SMS, Calling Benefits for 42 Days to takes on Jio
idea

    आइडिया सेल्युलर ने अपना एक नया प्री-पेड प्लान बाजार में पेश किया है। आइडिया के इस प्लान की कीमत 295 रुपये है और इस प्लान के तहत रोज 5 जीबी, 2G/3G/4G डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में रोज 100 मैसेज भी मिलेंगे और इस प्लान की वैधता 42 दिनों की होगी।

    आइडिया के इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि 3जी मोबाइल यूजर्स भी इस प्लान को खरीद सकते हैं। इस प्लान के तहत रोज 250 मिनट और सप्ताह में 1,000 मिनट कॉलिंग की जा सकेगी।

    विज्ञापन

    आइडिया के 295 रुपये वाले इस प्लान की टक्कर एयरटेल के 299 रुपये वाले प्लान से होगी जिसमें सिर्फ कॉलिंग की सुविधा मिलती है हालांकि इसकी खासियत यह है कि कॉलिंग की कोई सीमा नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक आइडिया का यह प्लान सभी सर्किल में उपलब्ध है। इस नए प्लान को माय आइडिया एप और आइडिया की वेबसाइट से रिचार्ज कराया जा सकता है।

    गौरतलब है कि आइडिया ने इससे पहले 595 रुपये का प्लान पेश किया है जिसमें 112 दिनों की वैधता के साथ 10 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। यह प्लान प्री-पेड यूजर्स के लिए है।

    इस प्लान में आपको एक ही बार 10 जीबी डाटा मिल जाएगा। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी जिसमें लोकल, नेशनल और रोमिंग में भी आउटगोइंग शामिल हैं। साथ ही इस प्लान में 112 दिनों तक रोज 100 मैसेज मिलेंगे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें