Jio के बाद अब Idea ने पेश किया सस्ता प्लान, 199 रु. में अनलिमिटेड मजा

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 23 Dec 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
Idea Cellular offers Unlimited Roaming Calls, 28GB Data and 100 SMS Per Day for 28 Days at Rs 199
Idea

    नया साल शुरू होने वाला है। इस मौके का फायदा सभी टेलीकॉम कंपनियां उठाना चाहती हैं। सबसे पहले शुक्रवार की शाम रिलायंस जियो ने 199 रुपये और 299 रुपये के दो नए प्लान पेश किए और अब आइडिया ने भी अनलिमिटेड फायदे के साथ 199 रुपये का प्लान पेश किया है।

    आइडिया के 199 रुपये वाले प्लान में मिलेगा 28 जीबी डाटा

    Idea
    Idea

    जियो की तरह ही आइडिया के भी इस प्लान में 28 दिनों तक रोज 1 जीबी डाटा, अलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेज मिलेंगे। साथ ही इस प्लान के तहत रोमिंग में भी आउटगोइंग फ्री है। हालांकि आइडिया का यह प्लान फिलहाल हिमाचल प्रदेश में शुरू हुआ है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Jio का हैप्पी न्यू ईयर धमाका, सिर्फ 199 रुपये में रोज 1.2GB डाटा

    जल्द ही इसे अन्य सर्किल में भी शुरू किया जाएगा। बता दें कि इस समय 199 रुपये का प्लान आइडिया, जियो और एयरटेल के पास है। वोडाफोन ही एक कंपनी है जिसके पास इस कीमत पर समान फायदे देने वाला प्लान नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें