हुवावे के संस्थापक का अमेरिका पर निशाना, कहा- दुनिया हमारे बिना नहीं रह सकती

प्रदीप पांडे
भाषा, नई दिल्लीप्रदीप पांडे
Tue, 19 Feb 2019 03:37 PM IST
Huawei's Founder Says World Can't Live Without It, After hit back in US
Huawei's Founder

    चीन की दिग्गज दूरसंचार कंपनी हुवावे के संस्थापक रेन झेंगफेई ने उनकी कंपनी को काली सूची में डालने की अमेरिका की कोशिशों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दुनिया हुवावे और उसकी "अधिक उन्नत" प्रौद्योगिकी के बिना कुछ नहीं कर सकती है।

    कंपनी के संस्थापक रेन झेंगफेई ने बीबीसी से बातचीत में कहा, "अमेरिका के पास सिवाए हमें कुचलने के कोई रास्ता नहीं है।" उन्होंने कहा कि दुनिया हमें नहीं छोड़ सकती है क्योंकि हम तकनीकी रूप से बहुत उन्नत हैं। झेंगफेई ने अपनी बेटी और कंपनी की मुख्य वित्त अधिकारी मेंग वांनजऊ की गिरफ्तारी को "राजनीति से प्रेरित" बताया है।

    उन्होंने कहा, "हम इसका विरोध करते हैं।" मीडिया से दूर रहने वाले हुवावे संस्थापक ने कहा कि, "लेकिन अब जब हम इस रास्ते पर उतर आए हैं, तो हम चाहते हैं कि अदालतों को इसे मामले को निपटाने दिया जाए।" उल्लेखनीय है कि कंपनी जासूसी से जुड़ी चिंताओं के चलते भारी दबाव का सामना कर रही है और कई देशों ने उसकी प्रौद्योगिकी के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है।

    बता दें कि हुवावे और अमेरिकी सरकार में पिछले 1 साल से तनातनी चल रही है। अमेरिका की खुफिया एजेंसियों ने अमेरिकी नागरिकों से हुवावे के स्मार्टफोन को ना इस्तेमाल करने की सलाह दी है। हुवावे पर लोगों को डाटा चोरी और उन्हें ट्रैक करने का आरोप लगा है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें